एयर इंडिया का पायलट दो बार नशे में पाया गया धुत, तीन साल के लिए सस्पेंड
एयर इंडिया का पायलट दो बार नशे में धुत पाया गया। जांच के बाद उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया।
नई दिल्ली। एयर इंडिया का एक वरिष्ठ पायलट प्री फ्लाइ ब्रेथ एनालाइजर (BA) टेस्ट में दोबारा फेल होने के कारण उसे तीन साल के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया है।
उसका लाइसेंस तीन साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि यह टेस्ट मंगलवार (25 अक्टूबर) को हुआ जब दिल्ली से ब्रिटेन की फ्लाइट ऑपरेट करनी थी। जांच के दौरान पायलट अलकोहल टेस्ट में फेल हो गया।

यही वरिष्ठ पायलट कुछ साल पहले BA भी टेस्ट में फेल हो गया था।
दो बार इस टेस्ट में फेल होने के कारण एयर इंडिया ने नियमों के मुताबिक पायलट पर तीन साल के लिए उड़ान भरने पर पाबंदी लगा दी है।
जाना था बर्मिंघम
सूत्र के अनुसार पायलट को AI113 के साथ बर्मिंघम के लिए उड़ान भरनी थी।
हर फ्लाइट के पहले किया जाने वाला जरूरी BA टेस्ट किया गया, जिसमें पायलट पॉजिटिव पाया गया। कुछ मिनट बाद फिर से टेस्ट किया गया, वो भी पॉजिटिव था।
बताया गया कि पायलट को तुरंत उतार दिया गया। एयर इंडिया ने दूसरे क्रू का इंतजाम कर ब्रिटेन के लिए जाने वाली AI113 को दो घंटे की देरी से रवाना किया।
पायलट ने छोड़ दी थी शराब!
एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि पहली बार करीब 5 साल पहले BA टेस्ट में फेल होने के बाद पायलट ने कथित तौर पर पूरी तरह से शराब छोड़ दी थी।
सूत्र ने जानकारी दी कि पायलट को जो भी कानूनी कदम उठाना होगा, वो उठा सकता है, उसके लिए रास्ते खुले हैं।
बता दें कि एक पायलट पहली बार BA टेस्ट में फेल होने पर तीन महीने, दूसरे में फेल होने पर तीन महीने और तीसरे में फेल होने पर हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications