एयर इंडिया ने मेहमानों को हवाई अड्डे का बेहतर अनुभव देने के लिए शुरू किया 'प्रोजेक्ट अभिनंदन'
Air India Launches Project Abhinandan: टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने मेहमानों को हवाई अड्डे का बेहतर अनुभव देने के लिए'प्रोजेक्ट अभिनंदन' शुरू किया है। इसका उद्देश्य हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के यात्रियों को ऑन-ग्राउंड अनुभव प्रदान करना है।
इसके लिए एयर इंडिया ने 16 प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों पर प्रशिक्षित सेवा आश्वासन अधिकारियों को तैनात किया गया है। जो एयर इंडिया के यात्रियों को हवाई अड्डे के टचप्वाइंट पर ऑन-ग्राउंड सहायता प्रदान करेंगे।

यात्रियों को चेक-इन एरिया, लाउंज के पास, बोर्डिंग गेट, ट्रांजिट के दौरान या आगमन हॉल पर इन अधिकारियों की जरूरत हो सकती है। यात्रियों की मदद के लिए सेवा आश्वासन अधिकारी इन जगहों पर तैनात रहेंगे।
एयर इंडिया के इन अधिकारियों को यात्री मेहमानों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने, सहायता प्रदान करने या किसी भी समस्या का हल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जिन यात्रियों की फ्लाइट छूट गई है, या सामान की देरी से डिलीवरी हुई है, इसके अलावा हवाईअड्डों पर गलत कनेक्शन जैसी अन्य समस्याओं का हल करने कि लिए यात्रियों की सेवा में ये अधिकारी मौजूद रहेंगे। यात्रियों की पूरी मदद करेंगे।
एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस और ग्राउंड हैंडलिंग अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि हवाई अड्डे का अनुभव कई हवाई यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। भले ही कोई कितनी बार यात्रा करता हो। 'प्रोजेक्ट अभिनंदन' हमारे मेहमानों के लिए हवाई अड्डे के अनुभव को सरल बनाने और उनके समग्र यात्रा अनुभव में सार्थक बदलाव लाने का हमारा प्रयास है। जिससे यात्री सहज रूप से उड़ान भर सकते हैं। उन्हें कोई तकलीफ ना हो।
हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के सेवा आश्वासन अधिकारी एयर इंडिया के किसी भी अतिथि का मदद करेंगे। अहमदाबाद, बेंगलुरु, कालीकट, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, वाराणसी और विशाखापत्तनम में ये अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Air hostess Murder: मुंबई एयर होस्टेस हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, पैंट के सहारे लॉक-अप में लगाई फांसी












Click it and Unblock the Notifications