कॉकपिट का गंदा मास्क के कारण 3 घंटे खड़ी रही एयर इंडिया फ्लाइट
नयी दिल्ली। एक पायलट की जिद के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट 3 घंटे लेट हो गई। दिल्ली से कोच्चि जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में कॉकपिट में लगा इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क गंदा था। मास्क गंदा हने के कारण पायलट ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया।

पायलट अड़ गया कि जब तक नया नहीं मिलेगा, तब तक वो फ्लाइट नहीं उड़ाएगा। इस जिद के कारण 3 घंटे तक फ्लाइट खड़ी रहा। लंबे इंतजार के बाद जब नया मास्क लगाया गया तब जाकर पायलट ने उड़ान भरी। पायलट की इस जिद की वजह से न केवल दिल्ली-कोच्ची की विमान लेट हुई बल्कि इससे जुड़ी दो अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुई।
एयर इंडिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद पायलट और फ्लाइट इंजीनियर को जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications