Air India फ्लाइट में शर्मनाक बर्ताव, यात्री पर गाली-गलौज और एक क्रू मेंबर पर हमले का आरोप, हिरासत में लिया गया
Air India के विमान में गत दिनों कुछ अप्रिय घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताजा घटनाक्रम में

Air India की उड़ान संख्या 882 (गोवा-दिल्ली) में एक यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ शर्मनाक बर्ताव किया। रिपोर्ट के अनुसार यात्री ने कथित तौर पर चालक दल के साथ गाली-गलौज की। एक क्रू मेंबर पर शारीरिक हमला भी किया।
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, सोमवार (29 मई) को गोवा से दिल्ली आने वाले विमान संख्या AI882 पर एक यात्री ने अनियंत्रित व्यवहार किया। यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ पहले मौखिक दुर्व्यवहार किया। फिर एक क्रू मेंबर पर शारीरिक हमला भी किया।
टाटा के स्वामित्व वाली भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने दावा किया कि यात्री ने दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद भी अपना "अकारण" और "आक्रामक व्यवहार" जारी रखा। उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। हमने नियामक- DGCA को भी इस घटना की सूचना दी है।
बयान में एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विमानन कंपनी यात्री के इस अनियंत्रित व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के तहत एक अनियंत्रित हवाई यात्री पर अलग-अलग अवधि के लिए उड़ान प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शारीरिक हाव-भाव, गाली-गलौज और नशे की लत जैसे अनियंत्रित व्यवहार को स्तर 1 के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जबकि शारीरिक रूप से अपमानजनक व्यवहार जैसे धक्का देना, लात मारना या यौन उत्पीड़न को स्तर 2 के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
हवाई यत्रा के दौरान दूसरे सहयात्रियों का जीवन खतरे में डालने वाला व्यवहार जैसे कि विमान संचालन प्रणाली को नुकसान, शारीरिक हिंसा जैसे दम घुटना और जानलेवा हमले को स्तर 3 माना जाता है। इस मामले में डीजीसीए के एक्शन की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications