दिल्ली से कोलकाता जा रही है एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली। दिल्ली से कोलकाता जा रही इयर इंडिया फ्लाइट AI-020 को बम की धमकी मिली है। इयर इंडिया के कॉल सेंटर किसी अज्ञात शख्स ने फ्लाइट्स में बम की धमकी दी है। फ्लाइट फिलहाल दिल्ली में है और सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया है और सुरक्षा जांच की जा रही है। एयर इंडिया को बुधवार शाम को किसी ने कॉल कर बम फ्लाइट में बम रखने की धमकी दी थी।

उड़ान में सुरक्षा जांच के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, इस कॉल की भी जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों की भी जांच हो रही है।
दिल्ली से AI-020 फ्लाइट को दोपहर 2.30 बजे रवाना होना था, लेकिन अब इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शाम 6.30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।












Click it and Unblock the Notifications