लैंडिग के वक्त फटा एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर, बाल-बाल बचे 95 यात्री
भोपाल। आज सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त होते-होते बच गया जब लैडिंग के दौरान एयर इंडिया के फ्लाइट का टायर फट गया। फ्लाइट में 95 यात्री थे जो बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार आज सुबह लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया के AI-435 विमान का टायर फट गया था।

लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखायी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी। इस विमान ने नयी दिल्ली से उड़ान भरी थी और भोपाल ही जा रही थी। हादसे के बाद भोपाल से 13 उड़ानें रद्द कर दी गईं। टायर फटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एअर इंडिया ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications