Air India फ्लाइट को मिली बम की धमकी, थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्रियों को लेकर उड़ रहा था विमान
थाईलैंड के फुकेट (Phuket) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 में शुक्रवार सुबह बम की धमकी से हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान को आपात स्थिति में वापस फुकेट एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। इस घटना ने यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन दोनों को सकते में डाल दिया।
थाईलैंड एयरपोर्ट (AOT) के मुताबिक, फ्लाइट AI 379 ने सुबह 9:30 बजे फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान के दौरान ही विमान के भीतर बम की धमकी की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान को तुरंत वापस फुकेट लाया गया। विमान ने अंडमान सागर के ऊपर एक चक्कर लगाया और फिर सुरक्षित लैंडिंग की।

सभी 156 यात्री सुरक्षित, इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू
विमान में कुल 156 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारकर सुरक्षा प्रक्रिया के तहत बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पूरी घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ और बम निरोधक दस्तों (Bomb disposal squad) को अलर्ट पर रखा गया है।
बम की धमकी के सोर्स पर अब तक सस्पेंस
AOT ने अब तक बम धमकी के सोर्स या इसकी पुष्टि को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस घटना की जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। विमान की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ानों पर फैसला लिया जाएगा।
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया अब पहले से ज्यादा अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम उठाने का सवाल ही नहीं उठता। हर फ्लाइट की निगरानी और सुरक्षा जांच अब और सख्ती से की जा रही है।
ये भी पढ़िए- कौन थी एयरहोस्टेस रोशनी? आसमान में उड़ते-उड़ते बनीं सोशल मीडिया स्टार, फिर वहीं मिली मौत
एयर इंडिया फ्लाइट AI 379 की फुकेट में इमरजेंसी लैंडिंग से जुड़े सवाल:
1.एयर इंडिया फ्लाइट AI 379 में क्या हुआ?
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 379 थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली जा रही थी। उड़ान के दौरान एक बम की धमकी मिली जिसके कारण विमान को फुकेट हवाई अड्डे पर इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
2.यह घटना कब और कहां हुई?
यह घटना 13 जून 2025 की सुबह स्थानीय समयानुसार 9:30 बजे के आस-पास हुई जब फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट को बम की धमकी के बाद फुकेट में इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
3. फ्लाइट में कितने लोग थे?
फुकेट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत कुल 156 लोग सवार थे।
4. बम की धमकी मिलने पर क्या हुआ?
पायलट ने बम थ्रेट की सूचना पाते ही एयरपोर्ट कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। फुकेट हवाई अड्डा मैनेजमेंट ने तुरंत अपने आपात संकट प्रबंधन योजना (Airport Contingency Plan) को एक्टिव किया जिसके बाद फ्लाइट की अपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।
5. लैंडिंग के बाद क्या हुआ?
विमान फुकेट हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्रियों को टर्मिनल तक सुरक्षित निकाला गया। आपातकालीन सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक अंदर कोई बम नहीं मिला है।
6. फ्लाइट में कौन सा बम मिला?
प्रारंभिक जांच में किसी वास्तविक बम या विस्फोटक पदार्थ का पता नहीं चला है। जांच अभी जारी है और आधिकारिक सूचना मिलते ही इसे अपडेट किया जाएगा।
7. यात्रियों की क्या स्थिति है? क्या सभी यात्री सुरक्षित हैं?
हां, सभी 156 यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई।
8. अब आगे क्या होगा?
एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ थाईलैंड (AOT) मिलकर पूरी जांच कर रहे हैं। धमकी देने वाले की पहचान और वास्तविकता का सत्यापन किया जा रहा है।
9. फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद क्या किया जाता है?
सबसे पहले फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई जाती है और फिर टर्मिनल को सुरक्षित किया जाता है। फिर 5 स्टेड का सुरक्षा परीक्षण (Security Testing) किया जाता है। सबसे पहले बम-निरोधक दस्ता फ्लाइट की जांच करता है। पैसेंजर्स, केबिन और लगेज की दो बार जांच की जाती है। फिर स्नाइफर डॉग और मेटल डिटेक्टर से जांच की जाती है। फिर स्पेशल एक्स-रे और स्क्रीनिंग मशीन से जांच की जाती है। सभी स्टेज के क्लियरेंस के बाद फ्लाइट को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी जाती है।
10. क्या यह एयर इंडिया के लिए एक बड़ी समस्या है?
यह घटना एयर इंडिया की अहमदाबाद-गेटविक फ्लाइट हादसे के महज 24 घंटे के भीतर हुई, इसलिए इसकी गंभीरता बढ़ गई है। हालांकि यह हादसा नहीं, बल्कि धमकी-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग था, लेकिन फिर भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं।
11. फ्लाइट को कब उड़ने की अनुमती दी जाएगी?
फ्लाइट को पांच स्टेज के गहन जांच के बाद यदि परिणाम संतोषजनक रहते हैं तभी फिर से उड़ान की अनुमति दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications