Air India की फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, न्यूयॉर्क जा रहे विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Air India: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI119 को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरा मिलने के बाद विमान को मुंबई वापस लाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया ने सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और तुरंत फैसला लिया कि फ्लाइट को लौटाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा।
यह घटना उस समय हुई जब विमान पहले से ही अपनी यात्रा पर था और न्यूयॉर्क की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, संभावित खतरे का पता चलते ही पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने में मदद मिली। फ्लाइट ने 10 मार्च 2025 को सुबह 10:25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। विमान 1025 बजे (स्थानीय समय) सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है, और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है..."
ये भी पढ़ें: US: शिकागो एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, फ्लाइट और प्राइवेट जेट की टक्कर होते-होते बची, पायलट ने बचाई कई जानें
एयर इंडिया ने दी जानकारी
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट के दौरान सुरक्षा खतरे का पता चला, जिसके बाद सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया।
यात्रियों के लिए होटल और अन्य सुविधाएं
एयर इंडिया ने जानकारी दी कि फ्लाइट अब 11 मार्च 2025 को सुबह 5:00 बजे दोबारा उड़ान भरेगी। यात्रियों को होटल, भोजन और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो।
शिकागो-दिल्ली फ्लाइट भी हुई प्रभावित
एक अन्य मामले में शिकागो से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI126 को भी तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान पता चला कि 12 में से 11 टॉयलेट काम नहीं कर रहे, जिसके चलते विमान को वापस शिकागो ले जाया गया।
4 घंटे बाद हुआ तकनीकी खराबी का खुलासा
यह फ्लाइट करीब 4.5 घंटे की यात्रा पूरी कर ग्रीनलैंड के ऊपर थी, जब यह समस्या सामने आई। 300 से ज्यादा यात्रियों के लिए सिर्फ एक टॉयलेट काम कर रहा था, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। यात्रियों की सुविधा के लिए विमान को शिकागो वापस लाना पड़ा, जिससे वे करीब 10 घंटे की परेशानी झेलनी पड़ी।
सुरक्षा और सुविधा बनी एयर इंडिया की प्राथमिकता
एयर इंडिया ने दोनों घटनाओं पर खेद जताया और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों द्वारा इन घटनाओं की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट अचानक पहुंची रोम, यात्रियों की अटकी सांसें, आखिर क्या हुई बात?












Click it and Unblock the Notifications