भारी पड़ा एयर इंडिया एक्सप्रेस क्रू मेंबर्स को अचानक छुट्टी पर जाना, एयरलाइंस ने की बड़ी कार्रवाई
एयर इंडिया एक्सप्रेस के सैकड़ों कर्मचारी अचानक से छुट्टी पर चले गए, जिसकी वजह से 90 से अधिक विमानों का संचालन बाधित हुआ है। लेकिन अब एयरलाइंस ने इन कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइंस की ओर से 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
एयरलाइंस के सूत्रों की मानें तो जब ये कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो इनके बर्ताव की वजह से हजारों यात्रियों को हुई दिक्कत के चलते एयरलाइंस ने इन्हे टर्मिनेट कर दिया।

एयर इंडिया की ओर से इन तमाम कर्मचारियों को बर्खास्त करके उन्हें टर्मिनेशन लेटर थमा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि बुधवार को अचानक से सैकड़ों क्रू मेंबर्स ने सिक लीव लेकर अपने फोन को बंद कर दिया।
जिसके बाद एयरलाइंस की 90 से अधिक घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द हो गई। इस पूरे मामले की सिविल एविएशन अथॉरिटी भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications