'आने वाले दिनों में भी रद्द हो सकती हैं उड़ानें', AI एक्प्रेस के CEO का ओपन लेटर, जानिए क्या-क्या कहा?
एयर इंडिया एक्सप्रेस में सैकड़ों केबिन क्रू अचानक से सिक लीव पर चले गए हैं, जिसकी वजह से 90 से अधिक फ्लाइट्स को कैंसल करना पड़ा है। इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उड़ान की संख्या को और कम किया जा सकता है।
जिस तरह से बड़ी संख्या में केबिन क्रू छुट्टी पर गया है उसको लेकर आलोक सिंह ने कहा कि यह हमारे उन केबिन क्रू के बर्ताव को नहीं दर्शाता है, जो अभी भी समर्पण भाव से अपनी सेवाएं जारी रख रहे हैं।

एक बयान में आलोक सिंह ने कहा कि पिछली शाम से हमारे 100 से अधिक केबिन क्रू के सदस्य छुट्टी पर गए हैं जिनकी पहले से ही फ्लाइट रोस्टर में ड्यूटी लगी थी। आखिरी समय पर छुट्टी पर जाने की वजह से कई विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है।
जो केबिन क्रू छुट्टी पर गया है उसमे से अधिकतर एल1 भूमिका वाले कर्मचारी हैं, हालांकि कई अन्य सहकर्मी ड्यूटी पर आ गए, लेकिन यह संख्या पर्याप्त नहीं थी, जिसके चलते 90 से अधिक उड़ानों पर इसका असर देखने को मिला है।
सीईओ ने अपने बयान में कहा कि इस व्यवधान की वजह से पूरा नेटवर्क प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों के लिए हमें पूर्व निर्धारित कुछ उड़ानों को कम करना पड़ रहा है।
केबिन क्रू की कमी की वजह से हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है। एयरलाइंस में 2000 से अधिक कर्मचारी हैं, ऐसे में जिस तरह से कुछ कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं वह बाकी के कर्मचारियों को बर्ताव को नहीं दर्शाता है।
वह जरूरत के समय अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। समर्पण और गर्व के साथ मेहमानों की सेवा कर रहे हैं। मैं आप सभी लोगों का इस संकट की घड़ी में सहयोग देने के लिए आभारी हूं।
इसके साथ ही आलोक सिंह ने कहा कि वह किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध हैं, किसी भी तरह की चर्चा के लिए नेतृत्व तैयार है। संवाद के सभी विकल्प खुले हैं।
जो सीनियर क्रू मेंबर्स हैं जिन्होंने एयरलाइंस को छोटे से बड़ा होते देखा है, आज 350 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है, देशभर में मजबूत नेटवर्क है, गल्फ, साउथ ईस्ट एशिया में अच्छी मौजूदगी है, उन लोगों की हमारे साथ बड़ी भूमिका है।












Click it and Unblock the Notifications