Air India Express फ्लाइट के इंजन में उठने लगी आग की लपेटें, देर रात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Air India Express Flight Emergency Landing: बीते कुछ दिनों से फ्लाइट्स में तमाम खामियों और लापरवाही की खबर लगातार देखने को मिल रही है। अभी शुक्रवार (17 मई) को एयर इंडिया की फ्लाइट में एसी यूनिट में आग लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। वहीं अब कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की बेंगलुरु हवाईअड्डे पर देर रात इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इंजन में आग लगने के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की बेंगलुरु हवाईअड्डे पर आपातलीन लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट बेंगलुरु से कोच्चि जा रही थी। सभी 179 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

देर रात हुई फ्लाइट में आग लगने की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के एक इंजन में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद बेंगलुरु से कोच्चि जा रही फ्लाइट की शनिवार देर रात बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
एयरलाइंस के एक बयान के अनुसार लैंडिंग के बाद सभी 179 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है।
उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद लगा पता
बयान में कहा गया कि," उड़ान IX 1132, रात 11.12 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद जब जहाज पर चालक दल ने दाहिने इंजन में आग देखी गई। इसके तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इसकी सूचना दी गई।"
कहा गया है कि "पूर्ण पैमाने पर" आपातकाल की घोषणा की गई और लैंडिंग के तुरंत बाद आग बुझा दी गई। एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, "उड़ान भरने के बाद दाहिने इंजन से आग की संदिग्ध लपटों की वजह से बेंगलुरु-कोच्चि उड़ान को वापस लाया गया और बेंगलुरु में एहतियातन लैंडिंग की गई। किसी को कोई चोट नहीं आई।"
इसमें कहा गया है, "कारणों का पता लगाने के लिए नियामक के साथ गहन जांच की जाएगी। बता दें कि इससे पहले दिन में लगभग 137 यात्रियों के साथ बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के बाद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में उतारना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications