तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से UAE के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की आपात लैंडिंग, 170 यात्री थे सवार
तिरुवनंतपुरम, सितंबर 13। भारत से संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही वापस रनवे पर उतार दिया गया। ये घटना तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की है, जहां सोमवार सुबह शरजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने टेक ऑफ किया था, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसे तुंरत वापस रनवे पर उतार दिया गया।
Recommended Video

यात्रियों के लिए की गई दूसरे फ्लाइट की व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, इस विमान में 170 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, फ्लाइट में क्या तकनीकी खराबी आई, अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। फ्लाइट की सकुशल लैंडिंग के बाद यात्रियों को शारजाह के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था कर दी गई। इस बार में एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विमान में पांच नवजात भी सवार थे।
उड़ान के बाद पायलटों को दिखी तकनीकी खराबी
हवाईअड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब सात बजे की है। AIE के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों ने टेक-ऑफ के लगभग आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी को देखा और तुरंत तिरुवनंतपुरम वापस जाने का फैसला किया।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-111 के विमान में बहुत सारी चीटियां मिलने की वजह से फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया था। चीटियों का ये झुंड विमान की बिजनेस क्लास में मिला था। इस क्लास अधिकतर वीआईपी ही यात्रा करते हैं और जब चीटियों का झुंड मिला था तो उस वक्त भी विमान में भूटान के प्रिंस Jigme Namgyel Wangchuck और उनके पिता King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck फ्लाइट में सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications