हवा में थी सऊदी जाने वाली Air India की फ्लाइट, अचानक आई तकनीकी खराबी, तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग

सऊदी अरब जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण विमान को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।

air india express flight

Delhi: केरल के कालीकट (Calicut) से सऊदी अरब के दम्मम (Dammam) जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम की ओर डायवर्ट कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग की गई है। यहां फ्लाइट की लैंडिंग के लिए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि पायलट की सूझबूझ से किसी भी प्रकार की हानि से पहले फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

Recommended Video

      Saudi Arabia जाने वाली Air India फ्लाइट की Thiruvananthapuram में Emergency Landing |वनइंडिया हिंदी

      सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया
      एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक, विमान में कुल 168 यात्री सवार थे, कालीकट से दम्मम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 385 को टेक ऑफ के दौरान संदिग्ध टेल स्ट्राइक के कारण तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram airport) की ओर मोड़ दिया गया। विमान ने 12 बजकर 15 मिनट पर तिरुवनंतपुरम में सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।

      ये भी पढ़ें- रायपुर अधिवेशन में जा रहे पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं का हंगामा

      वैकल्पिक फ्लाइट से भेजे जाएंगे सभी यात्री
      एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि, विमान से उतारे गए सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक उड़ान से दम्मम भेजने की व्यवस्था की जा रही है, जो आज तीन बजकर मिनट पर तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के जरिए सभी यात्रियों को दम्मन के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+