मेडिकल इमरजेंसी के चलते एयर इंडिया के विमान को कराची में करनी पड़ी आपात लैंडिंग
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान जोकि दुबई से अमृतसर जा रहा था उसे शनिवार को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से कराची में आपात लैंडिंग करनी पड़ी है। दरअसल विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत थी, जिसके चलते विमान को कराची में लैंड कराना पड़ा।
एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि विमान की कराची में आपात लैंडिंग कराई गई थी। यहां यात्री को तत्काल मेडिकल मदद मुहैया कराई गई। मरीज का इलाज कराने के बाद उसे विमान को फिर से उड़ान भरने के लिए क्लीयर किया गया। अमृतसर के लिए विमान शनिवार को 2.30 बजे रवाना हुआ।

विमान को शनिवार की सुबह 8.51 बजे दुबई से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था लेकिन कराची में विमान को दोपहर 12.30 बजे आपात लैंड कराया गया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एयरलाइन ने यात्री को मेडकल मदद मुहैया कराई।
कराची में एयरपोर्ट डॉक्टर ने मरीज को देखा और उसे दवा आदि दी। जिसके बाद मेडिकल टीम की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद विमान को फिर से अमृतसर के लिए 1.30 बजे रवाना किया गया।
बता दें कि कुछ इसी तरह की घटना जुलाई माह में भी सामने आई थी, जिबक रांची इंडिगो फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया था। यहां विमान के भीतर एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यात्री की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications