10 साल बाद नए स्वाद के साथ तैयार है एयर इंडिया
नयी दिल्ली। 10 साल से एक ही खाना, वही मेन्यू, वही नियम। कोई भी बोर हो जाएगा। विश्वास नहीं होता लेकिन हकीकत यही है। पिछले 10 साल से दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने का मेन्यू बदला नहीं गया। लेकिन अब इसको सुधारने का फैसला किया गया है।

एयर इंडिया की नई चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी को जब इस बात की जानकारी मिली तो वो चौंक गईं। ये जानकारी उन्हें हाल ही में कुछ यूरोपीय स्टेशन के दौरे के दौरान हुई। उन्होंने फौरन स्थानीय कार्यालयों को इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा।
लोहानी ने अब स्थानीय स्तर के अधिकारियों को अधिकार दे दिया है कि वे निर्णय लें कि फ्लाइट में वे यात्रियों को क्या खाना खिलाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस फ्लाइट में क्या खाना खिलाने की योजना बनाई गई है। पर एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस कारोबार में इस तरह के मुद्दों पर सालों तक बदलाव न करना बहुत गलत है। समय के साथ इनमें बदलाव किए जाने चाहिए। हमने देखा है कि दूसरी नई एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों की मांग पर साल में कई बार मेन्यू में बदलाव किया।
अधिकारी ने कहा, लंदन एयर इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण रूट है, हमने ड्रीमलाइनर की शुरुआत भी उसी रूट से किया था। उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार जब आप लंदन की यात्रा करेंगे तो आपको खाने के मेन्यू में बदलाव जरूर नजर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications