'नो मैकेनिकल फॉल्ट!'- AAIB रिपोर्ट पर Air India CEO का बड़ा बयान, फिर 260 मौतों का कसूरवार कौन?
Air India Plane Crash: 260 लोगों के जिम्मेदार गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश को लेकर विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। 15 पेज की जांच रिपोर्ट को लेकर एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विल्सन ने बताया कि इस रिपोर्ट में दुर्घटना का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। विल्सन ने सभी से जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचने की अपील की है। कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में उन्होंने इस दुर्घटना को एक दुखद घटना बताया, जिसमें यात्रियों, सहकर्मियों और समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। आपको बता दें कि 12 जून को प्लेन क्रैश के 30 दिन बाद यानी 12 जुलाई को AAIB ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी।

विल्सन ने अपने पत्र में लिखा, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट ने हमें और दुनिया को दुर्घटना के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी है। इससे न केवल स्पष्टता बढ़ी है, बल्कि नए सवाल भी उठे हैं। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के बाद मीडिया में अटकलों का नया दौर शुरू हो गया है, लेकिन इसका जवाब तथ्यों के आधार पर देना जरूरी है।
'कोई मैकेनिकल खराबी नहीं, सभी काम पूरे थे'
विल्सन ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में विमान या इंजन में कोई मैकेनिकल या रखरखाव संबंधी खराबी नहीं पाई गई। सभी अनिवार्य रखरखाव कार्य पूरे किए गए थे, ईंधन की गुणवत्ता सही थी, और टेक-ऑफ के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी गई। पायलटों ने उड़ान-पूर्व श्वास विश्लेषक परीक्षण पास किया था और उनकी चिकित्सा स्थिति में भी कोई कमी नहीं पाई गई।
विल्सन ने बताया कि सावधानी के तौर पर एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की दुर्घटना के कुछ दिनों बाद ही जांच की गई और सभी विमान सेवा के लिए उपयुक्त पाए गए। उन्होंने कहा, "हम सभी आवश्यक जांचों को जारी रखेंगे और अधिकारियों द्वारा सुझाई गई किसी भी नई जांच को भी पूरा करेंगे।"
'अंतिम रिपोर्ट आने तक संयम बनाए रखें'
विल्सन ने बताया कि सावधानी के तौर पर एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की दुर्घटना के कुछ दिनों बाद ही जांच की गई और सभी विमान सेवा के लिए उपयुक्त पाए गए। उन्होंने कहा, 'हम सभी आवश्यक जांचों को जारी रखेंगे और अधिकारियों द्वारा सुझाई गई किसी भी नई जांच को भी पूरा करेंगे।'
सीईओ ने जोर देकर कहा कि जब तक अंतिम रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ताकि एक गहन और व्यापक जांच हो सके।
विल्सन ने अपने पत्र में लिखा, 'अटकलों और सनसनीखेज सुर्खियों के बावजूद, हमें अपने काम पर ध्यान देना होगा। पिछले तीन वर्षों में एयर इंडिया ने ईमानदारी, उत्कृष्टता, ग्राहक-केंद्रितता, नवाचार और टीम वर्क के मूल्यों के साथ अपनी परिवर्तन यात्रा को आगे बढ़ाया है। हमारी प्राथमिकता शोक संतप्त और घायलों के साथ खड़े रहना, एकजुट होकर काम करना और अपने ग्राहकों को सुरक्षित व विश्वसनीय उड़ान अनुभव प्रदान करना है।'
ये भी पढ़ें- Air India Plan Crash रिपोर्ट में क्या पायलटों को बनाया गया बलि का बकरा? ALPAI ने क्यों खारिज की AAIB जांच












Click it and Unblock the Notifications