Air India Plan Crash रिपोर्ट में क्या पायलटों को बनाया गया बलि का बकरा? ALPAI ने क्यों खारिज की AAIB जांच
Air India Plan Crash:अहमदाबाद एयर इंडिया की AI 171 प्लेन हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है हादसे के एयरपोर्ट से टेकऑफ के चंद सेकेंड बाद ही प्लेन के दोनों इंजन बंद हो गए थे। जिसके कारण ये दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। इसके साथ ही AAIB जांच रिपोर्ट में ये दावा किया है कि ये दुर्घटना के चंद सेकेंड पहले पायलट ने अपने को पायलट से पूछा था कि फ्यूल क्यों बंद कर दिया?
AAIB की इस जांच रिपोर्ट पर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया आगबबूला हो गई है और इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है और नाराजगी जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि जांच का लहजा और दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत देती है और उसने रिपोर्ट में इस धारणा को खारिज करते हुए 'निष्पक्ष, तथ्य आधारित जांच' की मांग की है।

एसोसिएशन ने कहा- जांच में पारदर्शिता का अभाव है
AAIB की इस जांच रिपोर्ट पर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि रिपोर्ट बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर या जानकारी के मीडिया में लीक कर दी गई। एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा, "जांच में पारदर्शिता का अभाव है क्योंकि जांच गोपनीयता में लिपटी हुई है, जिससे विश्वसनीयता और जनता का विश्वास कम हो रहा है। योग्य, अनुभवी कर्मियों, खासकर लाइन पायलटों को अभी भी जांच दल में शामिल नहीं किया जा रहा है।"
AAIB ने जांच रिपोर्ट में पायलट की बातचीत शेयर की है
AAIB ने अपनी रिपोर्ट में दुर्घनाग्रस्त हुए प्लेन की कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR)में रिकार्ड हुई दोनों पायलट की बात शेयर की है जो दुर्घटना के चंद सेकेंड पहले की है। जिसमें फ्लाइट का पायलट अपने को पायलट से पूछ रहा है कि कि फ्यूल क्यों बंद कर दिया? जिस पर दूसरे पायलट ने जवाब दिया नहीं मैंने फ्यूल नहीं बंद किया। इसी बात चंद सेकेंड के बाद ये फ्लाइट क्रैश हो गई थी। अब AAIB की इसी रिपोर्ट पर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सवाल उठाते हुए इसे खारिज करते हुए दोबारा जांच की मांग की है।
बता दें 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया की एआई 171 फ्लाइट ने टेक ऑफ किया और चंद मिनट में ही क्रैश हो गई। इस प्लेन क्रैश में फ्लाइट के दोनों पायरल, क्रू मेबर्स समेत 260 लोगों की जान चली गई थी। एयर इंडिया एआई 171 विमान अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटिवक एयरपोर्ट जा रहा था। टेकऑफ करते ही विमान हादसे का शिकार हो गया था। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि विमान के दोनों ईंधन स्विच एक साथ ही कटऑफ हो गए थे, जिसकी वजह से इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया था।
अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद थ्रस्ट खोना और नीचे की ओर गिरना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार विमान के जमीन से उड़ान भरने के लगभग तुरंत बाद, क्लोज-सर्किट टीवी फुटेज में रैम एयर टर्बाइन नामक एक बैकअप ऊर्जा स्रोत सक्रिय होते हुए दिखाई दिया, जो इंजनों की शक्ति में कमी का संकेत देता है।
एएआईबी की जांच रिपोर्ट में क्या किए गए दावे?
- उड़ान के तुरंत बाद अचानक दोनों इंजनों में फ्यूल कटऑफ हो गया, लेकिन ये नहीं बताया गया ऐसी स्थिति क्यों आई?
- फ्लाइट ने उड़ान भरते ही 180 नॉट्स की अधिकतम इंडिकेटेड एयरस्पीड (IAS)पर पहुंच गया।
- स्पीड पर पहुंचते ही दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच (जो इंजन को ईंधन भेजते हैं) 'RUN' से 'CUTOFF' पोजिशन में सिर्फ 1 सेकंड के अंतर से ट्रांजिशन कर गए।
- इसकी वजह से इंजन में ईंधन की पहुंच बंद हो गई और दोनों इंजन के N1 और N2 रोटेशन स्पीड तेजी से गिरने लगी,
- AAIB कीअभी ये जांच बाकी है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में फ्यूल कटऑफ कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications