AIR INDIA ने एक दिन में रद्द की कई उड़ानें, क्या इस वजह से धड़ाधड़ कैंसिल हो रही फ्लाइट?
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश की दुखद दुर्घटना के बाद दुनिया भर की एयरलाइंस सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई हैं। पिछले 72 घंटों में, कई एयरलाइनों ने सुरक्षा जांच के बाद अपनी उड़ानें रद्द कर दीं गई है। इनमें बड़ी संख्या में एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं जो रद्द की गई हैं। जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा का तो सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द किए जाने के बाद एयरपोर्ट पर लोग हंगामा भी करते नजर आए क्योंकि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना पहले से नहीं दी गई थी।
अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के बाद पहले से ही लोग डरे हुए थे और अब इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद यात्रियों का भय बढ़ गया है। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर क्या वजह है जिसके कारण एयर इंडिया एक के बाद एक फ्लाइट कैंसिल की जा रही हैं?

एयर इंडिया ने मंगलवार को ये उड़ानें कैंसिल की गई
- AI-143: दिल्ली से पेरिस- B788 ड्रीमलाइनर
- AI-153: दिल्ली से वियना- B788 ड्रीमलाइनर
- AI915: दिल्ली से दुबई- B788 ड्रीमलाइनर
- AI-159: अहमदाबाद से लंदन- B788 ड्रीमलाइनर
- AI-170: लंदन से अमृतसर- B788 ड्रीमलाइनर
- AI-179:मुंबई से सैन फ्रांसिस्को- B777 ड्रीमलाइनर
- AI133: बेंगलुरु से लंदन- B788 ड्रीमलाइनर
एयर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल करने की वास्तविक वजह नहीं बताई है लेकिन यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है और यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। इसके साथ यात्रियों को होटल में ठहरने और टिकट का पूरा रुपया रिफंड करवाने का प्रस्ताव दिया है।
हालांकि इतनी बड़ी संख्या में फ्लाइट को रद्द किए जाने की वजह 13 जून को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा एयर इंडिया के बोइंग विमानों को लेकर दिया गया आदेश है। कैंसिल की गई फ्लाइट की लिस्ट पर गौर करें तो जो भी फ्लाइट हैं वो एयर इंडिया की ड्रीमलाइन फ्लाइट हैं और उसी को लेकर डीजीएस ने आदेश जारी किया था!
डीजीसीए के आदेश से क्या है कनेक्शन?
दरअसल, 13 जून 2025 को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बोइंग 787-8/9 विमानों के सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण टेक्निकल जांच करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के अनुसार एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों को उड़ान से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना अनिवार्य किया गया था।
उड़ान से पहले ये जांच की गई अनिवार्य
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद जारी ये आदेश 15 जून की रात 12 बजे के बाद से लागू हुआ है। इस सुरक्षा जांच में विमान को उड़ान से पहले छह अलग-अलग चरणों में जांचा जा रहा है, जिसमें ईंधन पैरामीटर की निगरानी, केबिन एयर कंप्रेसर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल टेस्ट, इंजन ईंधन एक्चुएटर ऑपरेशन, तेल प्रणाली और हाइड्रोलिक प्रणाली की जांच शामिल है।
एयर इंडिया ने भी ये माना है कि सुरक्षा जांच के कारण उड़ानों का टर्नअराउंड टाइम बढ़ गया है, जिससे देरी और रद्दीकरण हो रहा है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में नए प्रतिबंधों के कारण भी उड़ानों में देरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications