कर्मचारियों को बिना सैलरी 5 साल तक छुट्टी पर भेजने की स्कीम को एयर इंडिया की मंजूरी
LWP
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम में एयर इंडिया अपने कर्मचारियों को 6 महीने से 2 साल तक के लिए बिना भुगतान के छुट्टी पर भेज सकती है और कंपनी चाहे तो इसे 5 साल तक के लिए भी बढ़ाया जा सकता है। एयर इंडिया ने इसे लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है जो उन कर्मतारियों के नाम देगी, जिनको बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जाएगा।
Recommended Video

कंपनी के कर्मचारियों में से उनकी क्षमता, प्रदर्शन और स्वास्थ्य आदि के आधार पर चयन किया जाएगा और उन्हें बिना वेतन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बंसल को कुछ कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का अधिकार दिया गया है। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते तमाम उड़ाने बंद हैं, ऐसे में एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और कंपनी इसके लिए उपाय करने पड़े रहे हैं।
कोरोना लॉकडाउन के बाद से एयर इंडिया के कर्मचारियों पर लगातार मार पड़ रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के भत्ते में 20 से 50 फीसदी तक कटौती का ऐलान किया है। एयर इंडिया दफ्तर के आदेश के मुताबिक संशोधित भत्ते इस साल 1 अप्रैल से प्रभावी होंगे। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि पायलटों के फ्लाइंग अलाउंस उनके वास्तविक उड़ान के घंटों के आधार पर महीने के हिसाब दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications