एयर इंडिया ने भारत-सिंगापुर के बीच शुरू की अतिरिक्त उड़ानें, आज से कराएं बुकिंग
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने भारत और सिंगापुर के बीच कुछ और उड़ानें शुरू की हैं। वंदे भारत मिशन के तहत ही ये अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की गई हैं। जिनके लिए आज (12 सितंबर) से बुकिंग शुरू हो गई है। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया और भारत सरकार जो उड़ानें संचालित कर रही है, ये उनसे अलग होंगी। भारत-सिंगापुर के बीच ये फ्लाइट इस महीने यानी सितंबर की 19, 20, 25, 26, 28 और 29 तारीख को संचालित होंगी।
Recommended Video

इंटरनेशनल फ्लाइट पर है रोक
कोरोना महामारी के तहत जारी पाबंदियों के चलते उड़ानें मार्च से ही बंद हैं। डीडीसीए ने अनलॉक-4 जारी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 सितंबर तक के लिए रोक बढ़ा दी है। हालांकि कार्गो फ्लाइटों को छूट दी गई है। वहीं एयर इंडिया लगातार वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानें संचालित कर रही हैं, जिसके तहत विदेशों से भारतीयों को लाया जा रहा है।

वंदे भारत मिशन का ये छठां चरण
केंद्र सरकार ने सात मई को 'वंदे भारत मिशन' की शुरुआत की था। जिसका मकसद कोरोना महामारी की वजह से फंसे लोगों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से वापस लाना है। एक सितंबर से वंदे भारत मिशन का छठां चरण शुरु हुआ है। जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगा। वंदे भारत मिशन के छठे चरण के तहत इस महीने 1007 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित हैं जो 24 देशों से संबंधित हैं । इस दौरान दो लाख लोगों को लाये जाने की उम्मीद है।

अब तक 13.74 लाख लोग लाए गए
विदेश मंत्रालय ने 10 सितंबर को जानकारी दी है कि वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद से अब तक 13.74 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवरक्ता के मुताबिक, वंदे भारत मिशन के तहत लोगों को विभिन्न माध्यमों से भारत लाया जा रहा है जिसमें एयर इंडिया, निजी एवं विदेश कैरियर, नौसेना के जहाज आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications