दिल्ली-श्रीनगर एयर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। दिल्ली से श्रीनगर, एयर इंडिया की फ्लाइट की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया गया है कि AI-825 में इंजन में दिक्कत आ गई थी। बताया गया कि फ्लाइट के इंजन में कोई दिक्कत थी इसलिए फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटा दिया गया। जहाज में 180 यात्री सवार थे। घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई -476 ने 7 अप्रैल को जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग के कुछ ही दिनों बाद हुई है। जोधपुर से दिल्ली के एयरबस ए 321-200 विमान को लैंडिंग गियर के बारे में जानकारी मिलने के बाद डाईवर्ट कर दिया गया था। दुर्घटना में सभी 150 लोग सुरक्षित थे।













Click it and Unblock the Notifications