फ्लैट में दोस्तों संग बर्थडे पार्टी कर रही थी एयर होस्टेस, चौथी मंजिल से गिरकर मौत
घटना की रात क्लारा के प्लैट में उनके एक दोस्त की बर्थडे पार्टी थी। मंगलवार रात क्लारा के फ्लैट में उनके अलावा दो अन्य दोस्त भी मौजूद थे।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक 22 साल की एयर होस्टेस की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की चौधी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शिलांग की रहने वाली क्लारा खोंगशित इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस थीं और कोलकाता के एक अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात क्लारा अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्लारा का शव बुधवार सुबह उनके अपार्टमेंट के सामने से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना की रात क्लारा के प्लैट में उनके एक दोस्त की बर्थडे पार्टी थी। मंगलवार रात क्लारा के फ्लैट में उनके अलावा दो अन्य दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है कि यह कोई हादसा है या आत्महत्या। मंगलवार रात बर्थडे पार्टी में मौजूद क्लारा के दो दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोलकाता पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है। वहीं, एयरलाइंस के अधिकारी भी बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। एयरलाइंस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी अभी इस मामले में कुछ भी कहने में असमर्थ है। पुलिस का कहना है कि वह मृतका की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications