हनीट्रैप में फंसा वायुसेना का ग्रुप कैप्टन, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन को खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अफसर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को खुफिया जानकारी देने का आरोप है। इस अफसर का नाम ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये अफसर फेसबुक के जरिए दो पाकिस्तानी महिलाओं के संपर्क में आया था। बाद में ये इन महिलाओं को वॉट्सएप के जरिए जानकारियां भेजने लगा।

Air Force official arrested for sharing classified information

ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह दिल्ली में वायुसेना मुख्यालय में तैनात था। वायुसेना के केंद्रीय सुरक्षा एवं जांच दल ने एक नियमित जासूसी रोधी चौकसी के दौरान पाया गया है कि ये अधिकारी कई इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जरिए कई तरह की गैरकानूनी गतिविधियां कर रहा था।

सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हनीट्रैप के जरिए ग्रुप कैप्टन से खुफिया हासिल की। ग्रुप कैप्टन पर सरकारी गोपनीयता कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।अगर अधिकारी दोषी पाया गया तो उसे सात साल तक की जेल हो सकती है।

केस दर्ज करने से पहले ग्रुप कैप्टन से दस दिनों तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद ग्रुप कैप्टन को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। अभी ये अफसर पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर है। इस पूरे मामले पर अभी तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में शुरू हुआ पद्मावत' का व‍िरोध, जानिए क्यों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+