Air Force Day: आज दुनिया देखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, अपाचे और चिनकू दिखाएंगे दम

नई दिल्लीः आज यानी कि मंगलवार को 87वां एयरफोर्स दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर तीनों सेना के प्रमुख ने नई दिल्ली के वॉर मेमोरियल पर जाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वायुसेना दिवस के मौके पर बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अभी तक लड़ी गई लड़ाई, आपदा केदौरान मदद के लिए वायुसेना को सलाम किया।

Air force day indian air force programme on hindon air base

वायुसेना दिवस के मौके पर इस साल भी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना अपनी ताकत दिखाएगी। इस बार कार्यक्रम में पहली बार चिनकू और अपाचे हेलिकॉप्टर अपना दम दिखाएंगे। कार्यक्रम में कुल 54 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे, जिसमें 19 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और बीस हेलिकॉप्टर भी शामिल होंगे। बता दें कि वायुसेना दिवस के मौके पर आज उनकी ताकत को भी बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस में भारत के पहले लड़ाकू विमान राफेल को रिसीव करेंगे।

बता दें कि 8 अक्टूबर साल 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना की गई थी। इस दिन को एयर फोर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। 1 अप्रैल साल 1933 को पहले दस्ते का गठन किया गया था, जिसमें 6RAF- ट्रेंड ऑफिर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था। भारतीय वायुसेना की ताकत को दुनिया ने हमेशा देखा है। चाहे फिर वह पाकिस्तान के साथ युद्ध हो या फिर हाल ही में की गई एयरस्ट्राइक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+