एयरफोर्स डे पर खुले आसमान में भारतीय वायुसेना ने दिखाई अपनी ताकत, दुश्मन हो जाएं सावधान
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को अपना 84वां एयरफोर्स डे मनाया। इस मौके पर दर्शकों के लिए सुखोई 30एमकेआई, जगुआर, मिराज, मिग-29 और ऐसे कई फाइटर जेट्स मौजूद थे लेकिन सबकी नजरें भारत में बने पहले लाइट कॉम्बेट जेट तेजस पर टिकीं थीं। तेजस ने एयरफोर्स डे में खुले आसमान में अपनी ताकत का एहसास करा डाला।

इस दौरान तेजस करीब 15 से 20 मिनट तक आसमान में रहा और तेजस को बाकी फाइटर जेट्स की तुलना में काफी ज्यादा समय अपने करतब दर्शकों को दिखाने का मौका मिला।

तेजस, जिसकी शुरुआत 80 के दशक में आईएएफ के लिए लाइफ कॉम्बेट जेट तैयार करने के मकसद से हुई थी, वह कभी अपने मैनयुवरैलिबिलिटी तो कभी अपनी डिजाइन की वजह से लोगों के निशाने पर रहा।

एक जुलाई को तेजस की स्क्वाड्रन फ्लाइंग डैगर को आईएएफ में शमिल किया गया है। दो तेजस जहां अभी इस स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं तो वहीं आईएएफ ने 120 तेजस का ऑर्डर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया है।

आने वाले कुछ वर्षों में तेजस असल मायनों में 'मेक इन इंडिया' का सफल उदाहरण बन सकता है। आईएएफ के अलावा दूसरे देशों ने भी इसमें अपनी रूचि दिखाई है। हाल ही में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट खरीदे हैं और इसने आईएएफ को एक नई ताकत दी है।














Click it and Unblock the Notifications