Video: एयरफोर्स चीफ एयरमार्शल धनोआ बोले राफेल के आने से बढ़ेगी IAF की ताकत
इंडियन एयरफोर्स चीफ (आईएएफ) एयरमार्शल बीरेंदर सिंह धनोआ ने कहा है कि फ्रेंच जेट राफेल के आने से वायुसेना की ताकतों में इजाफा होगा। इससे पहले उप-वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एसबी देव ने भी फ्रेंच जेट राफेल को एक क्षमतावान जेट करार दिया था।
नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स चीफ (आईएएफ) एयरमार्शल बीरेंदर सिंह धनोआ ने कहा है कि फ्रेंच जेट राफेल के आने से वायुसेना की ताकतों में इजाफा होगा। इससे पहले उप-वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एसबी देव ने भी फ्रेंच जेट राफेल को एक क्षमतावान जेट करार दिया था। फ्रांस के साथ हुई फाइटर जेट राफेल की डील पर पिछले काफी समय से हंगामा मचा हुआ है। इस बीच पहले उप-वायुसेना प्रमुख और अब वायुसेना प्रमुख का बयान काफी अहम माना जा रहा है। भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल जेट की डील हुई थी और इस पर कीमतों को लेकर हंगामा जारी है।

फाइटर स्क्वाड्रन की कमी जूझती सेना
एयर मार्शल बीरेंदर सिंह धनोआ ने एक कार्यक्रम में कहा, 'राफेल और एस-400 के जरिए सरकार सेना की ताकतों में इजाफा कर रही है जो लगातार कम होती संख्या से जूझ रही है।' उन्होंने कहा कि वायुसेना के पास पर्याप्त संख्या में स्क्वाड्रंस नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वायुसेना को 42 स्क्वाड्रन्स की जरूरत है लेकिन अभी इनकी संख्या सिर्फ 31 ही है। उनकी मानें तो 42 स्क्वाड्रन्स होने के बाद भी आईएएफ के पास दो क्षेत्रीय प्रतिद्वंदियों के मुकाबले पर्याप्त संख्याबल नहीं होगा। इससे पहले एयर मार्शल देव ने कहा था, 'हम एयरक्राफ्ट का इंतजार कर रहे हैं। राफेल एक खूबसूरत और क्षमतावान एयरक्राफ्ट है।' एयर मार्शल देव ने इस पर जारी राजनीति पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, 'मुझे इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए लेकिन मैं आपको इतना बता सकता हूं कि जो भी बात चल रही हैं और राफेल को लेकर जो कुछ भी हो रहा है वह सिर्फ इसलिए है क्योंकि लोगों के पास ज्यादा जानकारी नहीं है। हमें लगता है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications