'PM Modi नहीं तय करेंगे की आपकी दाढ़ी कितनी लंबी हो', किस बात पर भड़के ओवैसी, मुसलमानों से क्यों बोली ये बात
AIMIM chief Owaisi on PM Modi: बिहार चुनाव 2025 की तारीख अब किसी भी दिन घोषित की जा सकती है। इससे पहले विरोधी पार्टियां पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरने का एक भी मुद्दा नहीं छोड़ रही हैं। सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने मोदी सरकार की नीतियों और उनके फैसलों पर सवाल उठाए हैं और पीएम मोदी पर कथित भेदभाव करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय का पक्ष रखते हुए सीधे कटाक्ष करते हुए कहा है कि पीएम मोदी जी नहीं तय करेंगे के कि हमारी दाढ़ी कितनी बड़ी हो। जानिए आखिर किस मुद्दें को लेकर ओवैसी ने इतना बड़ा बयान दिया है?

दरअसल, AIMIM प्रमुख ओवैसी ने वक्फ कानून को लेकर केंद्र सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वक्फ कानून के जरिए मुसलमानों की संपत्ति पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है।
'मोदी जी यह तय नहीं करेंगे कि आपकी दाढ़ी कितनी लंबी होगी'
पीएम माेदी के द्वारा वक्फ बोर्ड के फैसले संबंधी मुद्दें पर ओवैसी ने कहा "मोदी जी यह तय नहीं करेंगे कि आपकी दाढ़ी कितनी लंबी होगी, नमाज़ पढ़नी है या नहीं, फातिहा आती है या नहीं। यह निजता का मामला है और सरकार का इसमें हस्तक्षेप गलत है।"
क्या गुरुद्वारा प्रबंधन समिति क्या हिंदू को शामिल किया जाएगा?
इसके साथ ही ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या गुरुद्वारा प्रबंधन समिति में कभी किसी हिंदू सदस्य को शामिल किया जाएगा। ओवैसी ने कहा कि सरकारी नामांकन से आने वाले सदस्य वक्फ संपत्ति की रक्षा कैसे करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मुसलमान अपनी मस्जिदें भी खो देंगे।
बिहार के सीमांचल को लेकर ओवैसी ने किया बड़ा दावा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी ओवैसी ने कहा, सीमांचल की जनता बदलाव चाहती है और यह क्षेत्र भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय नेता अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को केवल 6 सीटों के लिए पत्र लिखा था। ओवैसी ने दावा किया कि सरकार ने सीमांचल में घुसपैठियों के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाया है।












Click it and Unblock the Notifications