देश में कमजोर PM चाहते हैं ओवैसी, जानिए इसके पीछे की वजह

हैदराबाद, 10 सितंबर। तेलंगाना राज्य के हैदराबाद जिले से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को अगले लोकसभा चुनावों पर बयान देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। हालांकि, वह देश में कमजोर और खिचड़ी सरकार चाहते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में भले ही मिक्स-एंड-मैच सरकार बनती है और एक कमजोर प्रधानमंत्री कार्यभार संभालता है, तो भी इसके फायदे होंगे। क्योंकि कम से कम कमजोर प्रधानमंत्री उन लोगों के लिए कुछ तो करेगा जो देश के कमजोर वर्गों से ताल्लुक रखते हैं।

Recommended Video

      Asaduddin Owaisi ने PM पद के लिए Nitish Kumar की दावेदारी को नकारा | वनइंडिया हिंदी | *Politics
      AIMIM

      ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने देश के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं पर धर्मनिरपेक्षता के कारण विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि जब वह भाजपा के साथ थे और बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब गोधरा हिंसा हुई। हालांकि, 2015 वह भाजपा से जरूर अलग हुए थे। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं और मोदी के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

      आपको बता दें कि पिछले महीने बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन छोड़कर महागठबंधन में वापसी की थी। नीतीश कुमार के राजद में शामिल होने से अगले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। वह इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली में थे, जहां उन्होंने राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।

      वहीं, विपक्ष के अन्य नेताओं में जो एनडीए के खिलाफ आना चाहते हैं, उनको एक करने के लिए ममता बनर्जी भी प्रयासरत रहती हैं। लेकिन शनिवार को ओवैसी ने उनकी भी खिंचाई की। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने पहले भी आरएसएस की तारीफ की थी। में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता तैयार करना एक पाखंड है। आज जो लोग धर्मनिरपेक्षता के विशेषज्ञ हैं, वे तय करेंगे कि कौन धर्मनिरपेक्ष है और कौन सांप्रदायिक? देश सब देख रहा है।

      इस दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी के पास लोकसभा में करीब 306 सीटें हैं। फिर भी पीएम मोदी की शिकायत है कि 'सिस्टम' उन्हें काम नहीं करने देता। अगर आप आठ साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं और आप अभी भी इस तरह के बयान देते हैं, तो कृपया मुझे बताएं कि आपको और क्या शक्तियां चाहिए?

      ये भी पढ़ें- BJP ने कई राज्यों के किया बड़ा बदलाव, ओम माथुर बने छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, लेंगे पुरंदेश्वरी की जगह

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+