'कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए...', कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा तो ओवैसी ने सीएम योगी को घेरा

'कम से कम हमारे घर तो मत तोड़िए...', कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा तो ओवैसी ने सीएम योगी को घेरा

नई दिल्ली, 27 जुलाई: मेरठ के खिर्वा पुलिस चौकी इंचार्ज असलम हुसैन का नाम देखकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया था। अखबार की फोटो ट्वीट करते अब एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, 'अगर इन (कांवडियों) पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोडिए।'

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi UP CM Yogi Adityanath Meerut Kanwar

Recommended Video

      Asaduddin Owaisi ने Kanwariya पर फूल बरसाने पर उठाए सवाल, BJP का पलटवार | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार 26 जुलाई को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ अखबारों की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए ओवैसी ने लिखा, 'पुलिस ने पंखुड़ियां बौछार कीं, कांवड़ियों का झंडों से "इस्तक़बाल" किया, उनके पैरों पर लोशन लगाया और उनके साथ इंतेहाई शफ़क़त से पेश आए। दिल्ली पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की, ताकि कांवड़िया नाराज़ न हो जाएं। उ.प्र हुकूमत ने यात्रा के रास्तों पर गोश्त पर पाबंदी लगा दी।'

      ओवैसी ने कहा कि, 'यह 'रेवड़ी कल्चर' नहीं है? मुसलमान, खुली जगह पर चंद मिनट के लिए के नमाज़ भी अदा करे तो "बवाल" हो जाता है। मुसलमानों को सिर्फ मुसलमान होने की वजह से पुलिस की गोलियों, हिरासती तशद्दुद, NSA, UAPA, लिंचिंग, बुल्डोज़र और तोड़-फोड़ का सामना करना पड़ रहा है।'

      इतना ही नहीं, उन्होंने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'कांवड़ियों के जज़्बात इतने मुतज़लज़ल हैं कि वे किसी मुसलमान पुलिस अहलकार का नाम भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह भेद-भाव क्यों? यकसानियत नहीं होनी चाहिए? एक से नफ़रत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक मज़हब के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट और दूसरे के लिए बुलडोज़र क्यों?' ओवैसी ने अपने चौथे ट्वीट में लिखा, 'अगर इन पर फूल बरसा रहे हैं, तो कम से कम हमारे घर तो मत तोडिए।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+