'वहां दम घुट रहा होगा', INDIA एलायंस में शामिल होने का न्योता न मिलने पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

गैर बीजेपी दलों के ग्रुप 'इंडिया' एलायंस में शामिल होने का न्योता नहीं मिलने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को खुलकर सामने आए। उन्होंने मीडिया के सामने ओवैसी ने कहा कि हम 'इंडिया' गठबंधन में नहीं हैं और मुझे इसकी परवाह नहीं है...वहां दम घुट रहा होगा। वे अपनी विचारधारा पर बीजेपी के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर वे हमें टिकट देंगे, तो उन्हें हिंदू वोट नहीं मिलेगा... मैं खुले तौर पर कह रहा हूं, वे बंद दीवारों के पीछे कहते हैं। वहीं, ओवैसी ने राहुल गांधी की वायनाड में जीत को लेकर कहा कि राहुल गांधी अमेठी में हार गए, लेकिन वायनाड में जीत गए। वह वायनाड से इसलिए जीते, क्योंकि वहां मुस्लिम लीग है। मुस्लिम लीग ने उन्हें डूबने से बचाया। वहां चुनाव नहीं लड़ूंगा। वहां बीजेपी के साथ मेरी कोई डील नहीं हुई।

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi

'मुसलमानों के लिए माहौल शुरू से ही खराब'
ओवैसी ने आगे यह भी कहा कि मेरा रुझान इस बात को स्वीकार नहीं करता है कि मुसलमानों को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। मुझे लगता है कि मुसलमानों को चुनाव में भाग लेना चाहिए। जब तक आप लड़ेंगे नहीं तब तक आप जीत नहीं पाएंगे। अगर आप हार भी जाते हैं, तो भी चुनाव में खड़ा होना जरूरी है। जरूरी... अगर आप हार के डर से चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो आप कभी नहीं जीत पाएंगे।

Recommended Video

    'वहां दम घुट रहा होगा', INDIA एलायंस में शामिल होने का न्योता न मिलने पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी

    जीतने से पहले आपको दो या तीन बार हारना जरूरी है... मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिक राजनीति 1950 से ही चल रही है, इसकी शुरुआत 2014 में नहीं हुई थी.. .मुसलमानों के लिए माहौल शुरू से ही खराब रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+