पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, AIIMS के डॉक्टरों ने जुड़वा बच्चों के दिमाग को सर्जरी से किया अलग
नई दिल्ली। दिल्ली के AIIMS में डॉक्टरों ने पहली बार एक ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे सुन कर लोगों के होश उड़ गए हैं। यहां के डॉक्टरों ने दो जुड़वा बच्चों के दिमाग को सर्जरी कर के अलग-अलग कर दिया है। यह बच्चे ओडिशा के रहने वाले हैं, जिनका नाम जग्गा और कालिया है। इनकी उम्र ढाई साल है। यह ऑपरेशन 40 डॉक्टरों की एक टीम ने किया है। यह खास ऑपरेशन कुल 16 घंटों तक चला। एम्स के निर्देशन डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कहना है कि यह काम काफी मुश्किल था, क्योंकि एम्स में इससे पहले इस तरह का ऑपरेशन नहीं हुआ था। आखिरकार डॉक्टरों की इस टीम ने दोनों बच्चों को अलग करने में सफलता प्राप्त की।

दोनों बच्चों के सिर में एक ही नस थी। दोनों बच्चों को अलग करने के लिए सबसे पहले उनके सिर में एक दूसरी नस लगाई गई और फिर खून की कमी को दूर किया गया। अक्सर इस तरह के मामलों में 90 फीसदी बार बच्चों के बचने की गुंजाइश काफी कम होती है। फिलहाल बच्चे आईसीयू में हैं और अगले 3 हफ्ते इन बच्चों के लिए काफी मुश्किल हैं। दोनों ही बच्चे वेंटिलेटर पर हैं।

इस ऑपरेशन में सबसे बड़ी दिक्कत थी एक और नस लगाने की। इसके अलावा दोनों के सिर को अलग करने के बाद उन पर लगाने के लिए चमड़ी तैयार की गई। वहीं इन बच्चों में खून की कमी थी, ऐसे में पहले उन्हें खून दिया गया ताकि उनक सेहत में सुधार लाया जा सके और फिर उनका ऑपरेशन किया जा सके। इस ऑपरेशन में न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो ऐनस्थीजा, कार्डिएक ऐनस्थीजा, कार्डिएक सर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी के एक्सपर्ट थे।












Click it and Unblock the Notifications