Corona की दूसरी लहर ने 50 से कम उम्र वालों को बनाया ज्यादा शिकार: AIIMS की स्टडी
नई दिल्ली, 29 जून। कोरोना से देश में लाखों लोगों की मौत हो गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से मरने वालों की बात करें तो 50 साल से कम उम्र के लोगों की अधिक मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र वालों की तुलना में 50 साल से कम उम्र वालों की कोरोना से अधिक मृत्यु हीई है। यह रिपोर्ट एम्स दिल्ली द्वारा कराई गई ताजा स्टडी पर आधारित है। स्टडी को एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर संदीप गुलेरिया ने लिखा है। उनके अलावा एम्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टर राकेश मल्होत्रा और अन्य लोग भी इस स्टडी करने वाली टीम में शामिल थे। इस स्टडी को इंडियन जर्नल ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है जोकि प्राथमिक रूप पिछले साल 4 अप्रैल से 24 जुलाई के बीच के आंकड़ों पर आधारित है।
Recommended Video

654 लोग हुए आईसीयू में एडमिट
एम्स की स्टडी में कोविड से मरने वालों पर अध्ययन किया गया है। देशभर में अलग-अलग सेंटर पर कोरोना से मरने वालों के आंकड़ों को इसमे शामिल किया गया है। स्टडी में जो अवधि ली गई है उसमे 654 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जिसमे से 247 लोगों की मौत हो गई, यानि इस दौरान मृत्यु दर 37.7 फीसदी रही। जिसके बा वयस्क मरीजों को अलग-अलग उम्र के आधार पर बांटा गया जिससे कि स्टडी को और आसान किया जा सके। इसमे 18-50 और 51-65 व 65 से अधिक उम्र वाले मरीजों को बांटा गया।
50 से कम उम्र वालों की ज्यादा मौत
स्टडी में यह बात सामने आई कि 42.1 फीसदी लोग जिनकी मौत हुई उनकी उम्र 18-50 साल थी, जबकि 51-65 साल की उम्र वालो की बात करें तो 34.8 फीसदी लोगोंकी मौत हो गई। वहीं 65 साल से अधिक उम्र वाले मरीजों की बात करें तो मरने वालों की संख्या 23.1 फीसदी है। अधिकतर लोग जिनकी कोरोना से मौत हुई उन्हें हाइपरटेंशन, मधुमेह, किडनी से जुड़ी बीमारी थी।
बच्चों के लिए वैक्सीन की तैयारी
इसके अलावा इन लोगों को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और कफ की शिकायत भी थी। सभी मरीजों के आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से ली गई है जिसे आईसीयू द्वारा नर्सिंट नोट में तैयार किया जाता है। एम्स के डायरेक्र रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन की भूमिका अहम है। देश में बच्चों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराना मील का पत्थर साबित होगा और भविष्य में स्कूलों को खोलने और बच्चों के लिए बाहर निकलने का रास्ता खोलेगा।












Click it and Unblock the Notifications