AIIMS MBBS Result 2018: घोषित हुआ परिणाम, रोल नंबर से ऐसे करें चेक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के नई दिल्ली समेत आठों संस्थान के लिए हुई एमबीबीएस कोर्स की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के नई दिल्ली समेत आठों संस्थान के लिए हुई एमबीबीएस कोर्स की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, ऋिषिकेश, रायपुर, गुंटूर और नागपुर स्थित एम्स संस्थान में एमबीबीएस के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

एम्स के सभी संस्थानों के लिए आयोजित एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को एम्स की वेबसाइट पर जाकर ही रिजल्ट देखना होगा। किसी भी उम्मीदवार को रिजल्ट फोन या डाक के जरिये नहीं भेजा जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार ये स्टेप्स फॉलो करें-
* एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.org पर जाएं।
* पेज पर दिए Results पर क्लिक करें।
* इसके बाद Academic Courses में दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
* रोल नंबर के अनुसार अपना रिजल्ट देखें।
एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मई को कराया गया था।
ये भी पढ़ें: DU Admissions: आज रात जारी हो सकती है पहली कट-ऑफ, पिछले साल से ज्यादा रहने की उम्मीद












Click it and Unblock the Notifications