Monkeypox scare: मंकीपॉक्स को लेकर एम्स ने जारी की गाइडलाइन, संदिग्धों के लिए जारी किया ये फोन नंबर
AIIMS Delhi issues guidelines for Mpox: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने संदिग्ध मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) लक्षणों वाले रोगियों के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एमपॉक्स के इलाज के लिए एम्स ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसमें एम्स के आपातकालीन विभाग में मंकीपॉक्स के मामलों को संभालने के लिए आवश्यक कदमों का विवरण दिया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले सप्ताह एमपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। डब्ल्यूएचओ कहा था कि यह कोई दूसरा कोविड-19 नहीं है, क्योंकि इस वायरस और इसे नियंत्रित करने के साधनों के बारे में पहले से ही बहुत कुछ ज्ञात है। एमपॉक्स मामलों पर एम्स द्वारा जारी एसओपी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

1. एम्स ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि, बुखार, दाने या मंकीपॉक्स के पुष्ट मामलों के संपर्क में आने वाले रोगियों को तत्काल जांच के लिए चिह्नित किया जाना चाहिए।
2. चिकित्सकों को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, सूजे हुए निम्फ नोड्स, ठंड लगना, थकावट और त्वचा के विशिष्ट घावों जैसे प्रमुख लक्षणों की पहचान करने के लिए कहा गया है।
3. संदिग्ध रोगियों को तुरंत अन्य रोगियों और कर्मचारियों के साथ संपर्क से हटाकर एक अलगाव क्षेत्र में भेंज दें।
4. एम्स दिल्ली ने मंकीपॉक्स रोगियों को अलग करने के लिए AB-7 बेड नंबर 33, 34, 35 और 36 को अधिसूचित किया।
5. ये बेड आपातकालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सिफारिश पर मंकीपॉक्स रोगियों को आवंटित किए जाएंगे और चिकित्सा विभाग द्वारा उनका इलाज किया जाएगा।
6. एम्स के दिशा-निर्देशों में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के अधिकारियों से संपर्क के लिए यह 8745011784 जारी किया है। जब कोई संदिग्ध मंकीपॉक्स मामला मिलता है, तो इस नंबर पर जानकारी साझा करें।
7. आईडीएसपी टीम को मरीज का विवरण, संक्षिप्त इतिहास, नैदानिक निष्कर्ष और संपर्क विवरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
8. एम्स ने अधिसूचित किया कि सफदरजंग अस्पताल को भी मंकीपॉक्स के मरीजों के प्रबंधन और उपचार के लिए नामित किया गया है। मंकीपॉक्स होने का संदेह होने पर मरीज को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा जाना चाहिए।
9. एम्स प्रबंधन ने मरीजों को सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए एक समर्पित एम्बुलेंस निर्धारित की है। अधिसूचना में कहा गया है कि आपातकालीन कर्मचारियों को संदिग्ध मंकीपॉक्स मरीज को स्थानांतरित करने के लिए मोबाइल नंबर 8929683898 पर एम्बुलेंस समन्वयक को सूचित करना होगा।
10. सभी मरीजों को सख्त संक्रमण नियंत्रण उपायों के साथ संभाला जाना चाहिए। संदिग्ध मामलों से निपटने के दौरान कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का उपयोग करने के लिए कहा गया है। एम्स की अधिसूचना में कहा गया है कि मरीजों के विवरण, लक्षण और रेफरल प्रक्रिया का उचित दस्तावेजीकरण बनाए रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications