सुशांत की विसरा रिपोर्ट पर एम्स की सफाई, CBI को सौंपी रिपोर्ट, मीडिया में चल रही अटकलों की पुष्टि नहीं कर सकते

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के विसरा रिपोर्ट को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को नकारते हुए एम्स के मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष से सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। एम्स के मेडिकल बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा है कि सुशांत सिंह मामले में विसरा रिपोर्ट एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। इस मामले की जांच चल रही है ।ऐसे में इस रिपोर्ट के किसी और से साझा करने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही खबरों की हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

Recommended Video

    Sushant Visra Report: AIIMS ने CBI को सौंपी रिपोर्ट, कहा- किसी से नहीं की गई शेयर | वनइंडिया हिंदी
     AIIMS has expressed its medicolegal opinion conclusively to CBI in Sushant Singhs case which cant be shared with anyone

    दरअसल मीडिया में खबरें चल रही है कि सुशांत के विसरा में जहर नहीं मिला है। खबरों को एम्स की रिपोर्ट के हवाल से चलाया जा रहा है, जिसके बाद एम्स मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष ने खुद इस मामले पर सफाई दी कि उन्होंने रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि एम्‍स के मेडिकल बोर्ड ने अपना मेडिकोलीगल ओपिनियन सीबीआई को सौंप दिया है। ये किसी से शेयर नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि यह केस सबज्‍युडिस है। उन्होंने कहा कि हम मीडिया में चल रहे किसी भी अनुमान की पुष्‍ट‍ि नहीं करते हैं।

    सुशांत मामले में सीबीआई ने कहा कि वो इस मामले के हर पहलु की जांच कर रहे हैं। इस मामले की पेशेवर जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने आरोप लगाया था कि सीबीआई जांच की गति बेहद धीमी है। इस मामले में ध्यान सीबीआई से हटकर नारकोटिक्स की जांच की ओर चला गया है। विकास सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें पता ही नहीं कि मामला किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने सीबीआई की चुप्पी पर सवाल करते हुए कहा कि आज तक सीबीआई की ओर से इस मामले में कोई ब्रीफिंग नहीं की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+