AIIMS में सीलबंद ब्रेड पैकेट से निकला जिंदा चूहा, कंपनी पर लगा बैन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जरा सोचिए सुबह-सुबह आप हाथ में चाय लेकर टीवी देख रहे हों और आपका मन ब्रेड खाने का मन कर दे। आप अपनी पसंदीदा ब्राउन ब्रेड का सीलबंद पैकेट खोलें और अचानक उसमें से जिंदा चूहा निकल। यकीनन आप घिन्ना जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ है और वो भी देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान में। जी हां हम बात कर रहे हैं नयी दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) की जहां ब्रेड के सील बंद पैकेट से जिंदा चूहा निकला है।

ब्रेड बॉन न्यूट्रीएंट्स की थी। एम्स ने कंपनी की ब्रेड पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। एक टीवी चैनल के अनुसार, यह घटना इस साल 24 जुलाई की है। एम्स ने 25 जुलाई को कंपनी को नोटिस जारी करके तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि एम्स ने कंपनी को 9 सितंबर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
गौरतलब है कि एक दिन पहले तक यह ब्रेड एम्स में भर्ती होने वाले हजारों मरीजों को दी जाती थी। डॉक्टरों के मुताबिक यदि चूहे के इंफेक्शन वाली चीजें पेट में चली जाएं तो आम तौर पर इससे एलर्जी, बुखार, डायरिया होता है। इससे खून में इंफेक्शन और मेनिंजाइटिस भी हो सकता है। आपको बताते चलें कि बॉन न्यूट्रीएंट्स के कई फूड प्रोडक्ट बाजार में हैं। कंपनी मुख्य तौर पर ब्रेड, बिस्किट, केक और कुकीज बनाती है, जो न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बिकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications