2.1 लाख बच्चों ने AIDS की वजह से खोई अपनी जिंदगी: रिपोर्ट

aids
नयी दिल्ली। एड्स और एड्स जैसी बीमारी की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तमाम अभियान और योजनाओं के बाद भी इस गंभीर बीमारी की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते साल 2.1 लाख बच्चों ने एड्स की वजह से अपनी जान गंवाई है।

एड्स एवं एड्स जनित बीमारियों से बीते वर्ष (2012) 2.1 बच्चों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ।बच्चे एवं एड्स की स्थिति पर इस वर्ष आई रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में कम एवं मध्यम आय वाले देशों में सिर्फ 34 फीसदी एचआईवी पीड़ित बच्चों को ही इलाज मुहैया हो सका, जबकि इसी अवधि में उपचार पाने वाले एचआईवी पीड़ित वयस्कों का प्रतिशत 64 रहा।

एड्स के लिए कार्य करने वाली संयुक्त राष्ट्र संगठन 'यूएनएड्स' के कार्यकारी निदेशक मिशेल सिदिबे ने कहा, "यह रिपोर्ट हमें इस बात की याद दिलाता है कि एड्स मुक्त पीढ़ी उसे कहा जा सकता है, जिसमें जन्म लेने वाले सभी बच्चे एचआईवी मुक्त हों और बाद में भी एचआईवी मुक्त रहें। इसका आशय यह है कि एचआईवी पीड़ित सभी बच्चों के लिए उपचार की उपलब्धता हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+