जयललिता की खराब हालत की खबर सुनकर समर्थक की सदमे से मौत

अम्मा की हालत गंभीर होने की खबर देखकर समर्थक को गहरा सदमा पहुंचा। उसके सीने में अचानक तेज दर्ज हुआ और वहीं पर उसकी मौत हो गई।

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की तबीयत खराब होने से परेशान एक समर्थक की सदमे से मौत हो गई। टीवी पर जयललिता को हार्ट अटैक की खबर देखकर वह परेशान हो गया था।

death

बताया जा रहा है कि AIADMK समर्थक नेलागंदन कड्डालोर जिले के गांधीनगर का रहने वाला था। अम्मा की हालत गंभीर होने की खबर देखकर उसे गहरा सदमा पहुंचा। उसके सीने में अचानक तेज दर्ज हुआ और वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसके परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि वह पहले ही मर चुका है।

इसके पहले अक्टूबर में जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह से परेशान 47 वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता की भी मौत हो गई थी।

सीएम जयललिता को रविवार शाम हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए तरह-तरह की पूजा कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+