AIADMK नेता के पलानीस्वामी ने अमित शाह से की मुलाकात

AIADMK के महासचिव पलानस्वामी ने गुरुवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। जिस तरह से तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है।

ऐसे में विपक्षी दल एआईएडीएमके के नेता पलानीस्वामी की अमित शाह से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका ही कि दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात के क्या मायने हैं।

k palaniswami

गौर करने वाली बात है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है उसके बाद से वह लगातार निशाने पर हैं।

इस पूरे मामले को भाजपा विपक्ष पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को विपक्षी गठबंधन से जोड़ा है। भाजपा आरोप लगा रही है कि विपक्षी गठबंधन की सनातन धर्म को लेकर सोच सामने आ गई है।

पीएम मोदी ने एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि इस घमंडिया गठबंधन की नीति और रणनीति सामने आ चुकी है, यह देश की संस्कृति पर हमला है।

इंडिया गठबंधन की यह रणनीति है कि भारत आस्था और उसकी संस्कृति पर हमला करो। इन लोगों की यह रणनीति है कि जिन विचारों ने भारत को हजारों साल तक जोड़ा है उसे तबाह कर दो। यह लोग सनातन संस्कार और परंपरा को खत्म करने का संकल्प लेकर आए हैं।

पीएम ने कहा कि देश के कोने-कोने में रह रहे सनातनी लोग जो देश को प्यार करते हैं उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। ये इंडिया अलायंस वाले लोग सनातन को मिटाकर देश को हजारों साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। लेकिन हम सबको मिलकर इस तरह की ताकतों को रोकना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+