2019 के लिए दक्षिण भारत की इस बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी भाजपा, जल्द हो सकता है ऐलान

Recommended Video

      Lok Sabha Election 2019 : AIADMK का BJP के साथ Alliance, जल्द करेंगे ऐलान | वनइंडिया हिंदी

      चेन्नई। तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके और बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में एक साथ आ सकती है। क्योंकि भाजपा का नाम लिए बगैर तमिलनाड़ु के उपमुख्यमंत्री और एआईएडीएमके के समन्वयक ओ पन्नीरसेल्वम ने रविवार को कहा है कि पार्टी के नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक सहयोगी राष्ट्रीय पार्टी से बातचीत कर रही है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी पहले ही डीएमके के साथ गठबंधन कर चुकी है।

      बीजेपी को है सहयोगी पार्टी की दरकार

      बीजेपी को है सहयोगी पार्टी की दरकार

      कांग्रेस डीएमके के गठबंधन के बाद तमिलनाडु ने भाजपा को भी एक सहयोगी पार्टी की दरकार है। हालांकि बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर AIADMK के कई वरिष्ठ नेता जिनमें लोकसभा के उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई भी हैं, ने किसी भी गठबंधन का विरोध किया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलनिस्वामी, जो कि पार्टी समन्वयकों में से एक हैं वो बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

      ओ पन्नीरसेल्वम ने दिए गठबंधन के संकेत

      ओ पन्नीरसेल्वम ने दिए गठबंधन के संकेत

      एआईडीएमके के समन्वयक ओ पन्नीरसेल्वम ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हम राज्य और राष्ट्रीय दोनों दलों के सात बात कर रहे हैं। हम समान विचारधारा वाले और फ्रेंडली पार्टी के साथ गठजोड़ कर रहे हैं। हमारा एक भव्य गठबंधन होगा। बता दें कि ओ पन्नीरसेल्वम का यह बयान तब आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 10 फरवरी को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

      आलोचना नेताओं की व्यक्तिगत राय है पार्टी की नहीं

      आलोचना नेताओं की व्यक्तिगत राय है पार्टी की नहीं

      वहीं पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से इस गठबंधन को लेकर किए जा रहे विरोध और आलोचना पर पन्नीरसेल्वम ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है लेकिन पार्टी की नहीं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की आलोचना करने वाले AIADMK के कुछ लोगों ने हमें अपनी स्थिति बताई है, लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उन्होंने AIADMK के आधिकारिक विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। जब आलाकमान गठबंधन पर फैसला लेगा, तो हमारी पार्टी के सभी सदस्य इसे स्वीकार करेंगे। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि AIADMK 40 सीटों (तमिलनाडु में 39 और पुडुचेरी में 1) पर महागठबंधन का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि हम मीडिया को संबोधित करेंगे और हमारी पार्टी राज्य में गठबंदन का नेतृत्व करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+