संसद में बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किल, AIADMK ने कहा हम भी करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर विचार

नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र का दूसरा 6 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इससे पहले केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस,TDP,YSRCP और वाम दलों के बाद एक और पार्टी ने भी सरकरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के मुद्दे पर विचार करने की बात कही है। तमिलनाडु में सत्ताधारी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने कहा है कि अगर कांग्रेस ने इसे समर्थन दिया तो पार्टी एनडीए सरकार के खिलाफ संसद में एक अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करेगी। पश्चिमी तमिलनाडु के एआईएडीएमके नेता के एक वरिष्ठ नेता थंबीदुराई ने कहा कि उनकी पार्टी केवल कावेरी मुद्दे पर ही यह कदम उठाएगी। थंबीदुराई ने कहा कि 'केवल कावेरी मुद्दे पर ... किसी भी अन्य सामान्य मुद्दे के लिए नहीं। कावेरी प्रबंधन बोर्ड के संविधान से आग्रह करने के लिए और जब से केंद्र ऐसा करने में नाकाम रहा है, हम विचार करेंगे कि कांग्रेस जैसे अन्य पार्टियां इसका समर्थन करती हैं।'

संसद में बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किल, AIADMK ने कहा हम भी करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर विचार

इससे पहले सीपीएम ने लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम ने लोकसभा में बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 27 मार्च की कार्यवाही में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था। सीपीएम से पहले वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी और कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के खिलाफ भले ही अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस इन पार्टियों ने दिया हो लेकिन लोकसभा की कार्रवाई बाधित होने के वजह से अभी तक किसी पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव सदन में नहीं लाया जा सका है। हालांकि देखना होगा कि केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लाए जा रहे इन अविश्वास प्रस्ताव से क्या उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+