AIADMK से निष्कासित नेता शशिकला बोली- मैंने जयललिता के मेडिकल ट्रीटमेंट में कभी हस्तक्षेप नहीं किया

AIADMK से निष्कासित नेता शशिकला बोली- मैंने जयललिता के मेडिकल ट्रीटमेंट में कभी हस्तक्षेप नहीं किया

Jayalalithaa Death Case: तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे जयललिता की मौत केस में न्यायमूर्ति ए अरुमुघस्वामी आयोग की रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश की गई । जिसमें शशिकाला समेत अस्‍पताल के डॉक्‍टरों की टीम और अन्‍य अधिकारियों के लिए कहा गया हैं कि वो जयललिता की मौत मामले में दोषी पाए गए हैं और एक जांच का आदेश दिए जाएं। इसके बाद देर शाम AIADMK से निष्कासित नेता शशिकला ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

shashikala

शशिकला ने इस रिपोर्ट पर बयान दिया है कि

मैं रिपोर्ट में मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करती हूं। मैंने जे जयललिता के चिकित्सा उपचार में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। मैं इससे संबंधित जांच करवाने को तैयार है मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।

बता दें शशिकला ने मंगलवार को 2016 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत समय की परिस्थितियों को लेकर आयोग की रिपोर्ट में शशिकला पर आरोप लगाया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए शशिकला ने कहा मैंने जयललिता के इलाज में कोई हस्‍तक्षेप नहीं किया। मैं इस पर जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।

गौरतलब है कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में जे जयललिता की करीबी सहयोगी और विश्वासपात्र शशिकला और अन्‍य तीन पर आरोप लगाया है। रिपोर्ट में शशिकला के अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और केएस शिवकुमार, एक चिकित्सा चिकित्सक और शशिकला के रिश्तेदार का नाम है। इसके अलावा तत्कालीन मुख्य सचिव राम मोहन राव और अन्य के खिलाफ जांच की सिफारिश कीग गई है जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें विजयभास्कर अन्नाद्रमुक नेता और विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+