फिल्म विवाद:AIADMK के निशाने पर आए रजनीकांत, कहा, सर्टिफिकेट दिखाकर गलती का बचाव ना करें
चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अभिनेता विजय की हाल में रिलीज एक फिल्म 'सरकार' के कुछ दृश्यों पर सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के आपत्ति जताने पर कड़ा ऐतराज जताया था। इसके बाद अब एआईएडीएमके ने रजनीकांत पर पलटवार किया है। एआईएडीएमके ने कहा कि, केवल सेंसर बोर्ड के प्रमाणन से विवादास्पद दृश्यों को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता है। बता दें यह पूरा विवाद फिल्म में दिखाई गईं सरकार की फ्री बेसिस योजनाओं को लेकर है। जिस पर सत्तारूढ़ पार्टी ने ऐतराज जताया है।

मुखपत्र में साधा रजनीकांत पर निशाना
बता दें कि, एआईएडीएमके के विरोध में करने पर रजनीकांत ने कहा था कि, सेंसर बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद भी कुछ सीन को हटाने के लिए विरोध करना और फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालना कानूनन ठीक नहीं है मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। इसके बाद पार्टी ने अपने मुखपत्र Namathu Puratchi Thalaivi Amma में रजनीकांत की आलोचना करते हुए लिखा था कि, अगर सर्टिफिकेट प्राप्त खाने के पैकेट में छिपकली निकल जाए तो क्या आप उसे खा पाएंगे या फेंक देंगे।

विरोध के बाद फिल्म में हुए बदलाव
एआईएडीएमके ने कहा कि, रजनीकांत को फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास को सलाह देनी चाहिए ना कि उनकी गलती को सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट दिखाकर ढक देना चाहिए। यहां तक कि अगर कोई फिल्म जिसे गलत तरीके से पेश की जा रही है तो सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के बाद भी विरोध किया जा सकता है। बता दें अन्नाद्रमुक के कुछ वरिष्ठ मंत्री फिल्म सरकार के कुछ दृश्यों को लेकर नाराज हैं। उनकी मांग है कि विवादित दृश्यों को हटाया जाए। हालांकि मेकर्स ने उसकी मांग मान ली है।

फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म पर एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। दूसरी तरफ मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई सिटी पुलिस को आदेश दिया है कि वह ए आर मुरुगदास को 27 नवंबर तक गिरफ्तार ना करें। गौरतलब है कि फिल्म का विरोध होने और धमकी मिलने से गिरफ्तारी के लिए आशंकित मुरुगदास ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। विजय स्टारर फिल्म सरकार बॉक्स ऑफिस पर इस मंगलवार को रिलीज हुई थी और एक साथ कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications