मैं सच बोलता हूं तो सरकार के मंत्री रूठ जाते हैं: नरेंद्र मोदी

Ahmedabad rally of Narendra Modi
अहमदाबाद। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में युवाओं की एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्‍होने कांग्रेस द्वारा देश के युवाओं को धोखा देने की बात की। देखें मोदी के भाषण के प्रमुख अंश-

- भारत देश, दुनिया का सबसे युवा देश है। हमें गर्व है कि भारत में करोड़ों की संख्‍या में युवा 35 साल से कम उम्र के हैं।

- मोदी ने कहा कि दस सालों में देश ने जो दुर्दशा देखी है, वो पहले कभी नहीं देखी। सरकार ने युवाओं से वादे तो बहुत किये लेकिन पूरे नहीं किये। रोजगार के लिए युवा भटक रहा है। भारत की सरकार ने देश के युवा के लिए सपने नहीं देखे। सरकार के लिए युवा सिर्फ वोटर है। हम 'यूथ लेड' डेवलपमेंट चाहते हैं।

- मोदी ने कहा कि जब मैं सच बोलता हूं तो केंद्र सरकार में बैठे मंत्री रूठ जाते हैं, उन्‍हें बुरा लगता है। इसका कारण है कि पिछले साठ सालों में उन्‍हें किसी ने ललकारा नहीं है।

- हम भारत मां की सेवा के लिए आये हैं। लेना, पाना, ये कभी हमारा मकसद ही नहीं रहा है। यूपीए के लोग देश के नौजवानों को मूर्ख बनाते हैं। पिछले बजट में भारत सरकार ने नौजवान के 'स्किल डेवलमेंट' के लिए एक हजार करोड़ घोषित किये, उनकी युवा फौज इसके गीत गाने लगी। आज मैं पूछ रहा हूं कि क्‍या किया आखिर उन्‍होने? मैं आपको बताता हूं कि अभी तक सिर्फ अट्ठारह हजार तीन सौ बावन लोगों को ट्रेनिंग दी, जबकि कहा था दस लाख युवाओं को ट्रेनिंग देंगे। ये तो पांच प्रतिशत भी नहीं रहा। ये लोग नौजवानों की आंख में धूल झोंकते हैं।

- युवा दोस्‍तों मैं आप से कहता हूं। नजर बदलो, नजारे बदल जाएंगे, कश्तियों को नहीं दिशाओं को बदलों तो किनारे बदल जाएंगे। आज भाईयों बहनों जुनून के साथ काम करने की जरूरत है।

- आज सरकार के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है, पता नहीं ये लोग देश को कहां ले जाएंगे। ये देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। आपातकाल के बाद जो कांग्रेस को सजा मिली थी वही सजा फिर से जनता कांग्रेस को देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+