Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ahmedabad Plane Crash: दिवंगत पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने गुजरात आए थे अर्जुन, प्लेन क्रैश में मौत

Ahmedabad Plane Crash: लंदन में रहने वाले अर्जुन पटोलिया, जो दो बच्चों के पिता थे, अपनी दिवंगत पत्नी की अस्थियां गुजरात में नर्मदा नदी में विसर्जित करने के लिए भारत आए थे। अर्जुन पटोलिया की पत्नी का निधन लंदन में एक सप्ताह पहले ही हुआ था, उनकी पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए अर्जुन गुजरात आए थे, अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए 265 लोगों में शामिल थे।

अमरेली में विसर्जित की थी पत्नी की अस्थियां

A36 साल के अर्जुन मनुभाई पटोलिया अपनी पत्नी की अस्थियां नर्मदा नदी में विसर्जित करने के लिए अमरेली जिले के वाडिया स्थित अपने पैतृक गांव लौटे थे। उनकी पत्नी, भारतीबेन का बीमारी के चलते लंदन में एक सप्ताह पहले ही निधन हुआ था। अर्जुन अपनी दोनों बेटियों को लंदन में छोड़कर आए थे और बेटियां अभी भी उनका इंतजार कर रही हैं।

Ahmedabad Plane Crash

परिजनों के साथ की थीं पत्नी आखिरी रस्में पूरी

अहमदाबाद से लगभग 240 किलोमीटर दूर वाडिया में रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद, पटोलिया को अपनी दो बेटियों, जिनकी उम्र 4 और 8 वर्ष है, के पास वापस लंदन जाना था। गुरुवार को, पटोलिया ने लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए एयर इंडिया की उड़ान में सवार हुए। दुर्भाग्यवश, ये फ्लाइट कुछ सेकेंड से ज्यादा का सफर तय नहीं कर पाई और अहमदाबाद में ही क्रैश कर गई। अर्जुन के भतीजे, कृष जगदीश पटोलिया ने इंडिया टुडे को बताया, "उनके पास एयर इंडिया की उड़ान AI171 का टिकट था। उन्हें लंदन जाना था, लेकिन दुर्घटना हो गई।"

ड्रीमलाइनर बना नाइटमेयर

फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आवासीय क्षेत्र में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। इस घटना का जो वीडियो सामने आया उसमें विमान ऊंचाई पकड़ता उसके पहले ही वह गिरते हुए दिखाई दिया, क्योंकि यह टकराने पर आग के गोले में बदलने से पहले लिफ्ट हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था। विमान में 53 ब्रिटिश नागरिकों सहित 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य थे। केवल एक व्यक्ति जीवित बचा। यह दुखद घटना 13 जून, 2025 को हुई, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

इस खबर पर अपने विचार हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+