बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद-मुंबई तक का टिकट 75 हजार रुपये: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के इस बयान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसके बाद से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। वीडियो में देखें तो अरविंद केजरीवाल और उनके खास मनीष सिसोदिया एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अहमदाबाद से मुंबई जाने के लिए अगर कोई व्यक्ति हवाई जहाज की टिकट खरीदता है तो उसे 4 हजार रुपये देने होते हैं और मात्र 2 घंटे में वो सफर तय कर लेता है।
उल्लेखनीय है कि बीते 8 जुलाई को मोदी सरकार का पहला रेल बजट पेश करते हुए रेल मंत्री सदानंद गौंड़ा ने बुलेट ट्रेन चलाने की देशवासियों की इच्छा को पूरा करने का वायदा करते हुए शीघ्र ही मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर पहली बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि प्रत्येक भारतीय की यह इच्छा और सपना है कि भारत में यथाशीघ्र बुलेट ट्रेन चलाई जाए। इसके अलावा जिन नौ क्षेत्रों में सेमी हाईस्पीड रेलगाड़ियां चलाने का प्रस्ताव रखा गया था वे हैं दिल्ली-आगरा, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-कानपुर, नागपुर-बिलासपुर, मैसूर-बेंगलूर-चेन्नई, मुंबई-गोवा, मुंबई-अहमदाबाद, चेन्नई-हैदराबाद और नागपुर-सिकंदराबाद। देखें अरविंद केजरीवाल के अजीब-गरीब गणित और हैरान करने वाले बयान का वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications