गैरकानूनी काम और दांव पेंच रात के अंधेरे में किए जाते हैं: फडणवीस के शपथग्रहण पर अहमद पटेल

नई दिल्ली। शनिवार की सुबह जब देश उठा तो किसी ने नहीं सोचा था कि महाराष्ट्र में इतना बड़ा राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगा। एक तरफ कांग्रेस, शिवसेना और शदर पवार सरकार बनाने का ऐलान करने ही वाले थे कि दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ले लिया। प्रदेश में बीजेपी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है। राज्य की सरकार में रातोंरात आए इतने बड़े भूचाल ने शिवसेना के साथ कांग्रेस को भी हिला कर रख दिया। कांग्रेस नेता अहमद पटेल को भी बड़ा झटका लगा है, उन्होंने कहा कि गुपचुप तरीके से फडणवीस का सीएम बनना बेहद शर्मनाक है।

देवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ

देवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ

गौरतलब है कि शुक्रवार तक यह खबरें थीं कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम होंगे लेकिन अगली सुबर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ लेकर सबको हैरान कर दिया। शनिवार की सुबह उनके साथ ही एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र में अचानक हुए इतने बड़े उलटफेर से विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने इस गठबंधन को विनाशकारी बतने के साथ ही गैरकानूनी भी बताया है।

अहमद पटेल ने ट्वीट कर साधा निशाना

अहमद पटेल ने ट्वीट कर साधा निशाना

अहमद पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बीजेपी और अजित पवाल पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, हर गैरकानूनी काम और दांवप पेंच रात के अंधेरे में ही होता है जो कि बीजेपी और अजित पवार ने किया है। गुपचुप तरीके से फडणवीस का शपथग्रहण शर्मनाक है और यह गैरकानूनी गठबंधन खुद को ही तबाह कर लेगा। बता दें कि, रकांपा चीफ शारद पवार ने भी सुबह ट्वीट कर सफाई दी कि बीजेपी को समर्थन देने का फैसला एनसीपी का नहीं है, अजित पवार ने जो किया उससे पार्टी को कोई लेना देना नहीं है।

संजय राउत को अजित पवार पर हुआ था शक

संजय राउत को अजित पवार पर हुआ था शक

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा शुक्रवार को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना, तीनों दलों की मीटिंग में रात 9 बजे तक अजित पवार शामिल थे। मगर बीच में वो थोड़ी देर के लिए उठकर गए थे और इस वजह से उन्‍हें पवार पर थोड़ा सा शक हुआ था। राउत ने यह भी कहा कि पवार जिस समय बात कर रहे थे तो उस समय भी वह नजरें नहीं मिला रहे थे उनकी बॉडी लैंग्वेंज में कहीं चोर नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: गिरिराज सिंह ने शिवसेना पर साधा निशाना, बोले- ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+