US Presidential Election 2020: ट्रंप की जीत के लिए हिंदू सेना ने दिल्ली के मंदिर में की पूजा
नई दिल्ली। अमेरिकी चुनाव के नतीजे आने में कुछ घंटे बचे हैं। जो बिडेन या फिर डोनाल्ड ट्रम्प, किसके सिर होगी ताजपोशी इसे लेकर अटकले तेज हैं। दिल्ली में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने ट्रम्प की जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रार्थना की। मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंगलवार को दिल्ली के एक मंदिर में विशेष प्रार्थना की। पुजारी की उपस्थिति में पूर्वी दिल्ली के एक मंदिर में प्रार्थना की गई। हिंदू अनुष्ठानों के साथ 30 मिनट की विशेष प्रार्थना हिंदू सेना द्वारा की गई जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

इस विशेष पूजा समारोह में विशेष मंत्रों का जाप किया गया और हवन भी। मंदिर में पूजा कराने वाले पुजारी वेद शास्त्री ने अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ मुखर रहे हैं और यह दुनिया के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में उनका समर्थन करने का समय है। हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने कहा कि हमारा मानना है कि आतंकवाद की वजह से भारत को काफी तकलीफ झेलनी पड़ी है। ट्रंप भी इस बात में यकीन करते हैं और इसलिए हम उनकी जीत की कामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोपहर 12.30 बजे हवन शुरू हुआ और ट्रंप की तस्वीर के आगे हवन किया गया। हिंदू सेना ने कई अन्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि ट्रम्प ही जीतेंगे। आपको बता दें कि गुप्ता वही शख्स हैं, जिन्हें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दफ्तर में तोडफ़ोड़ और केरल हाउस की कैंटीन में बीफ परोसे जाने के कथित झूठी शिकायत के मामले में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications