न्यू ईयर ईव पर दिल्ली पुलिस के खास इंतजाम, इन जगहों पर रहेगी नो एंट्री
नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न से पहले, दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के आसपास के इलाको में यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। ताकि रात में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से जूझना ना पड़े। सबसे ज्यादा इंतजाम कनॉट प्लेस के इलाके में किया गया है। मंगलवार की शाम से ही दिल्ली के तमाम प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात हो जाएंगी और रात 8 बजे के बाद से कई इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी लग जाएगी।

रात 8 बजे के बाद सीपी में नो एंट्री
जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर की रात आठ बजे के बाद कोई भी गाड़ी कनॉट प्लेस में नहीं जा सकेगी। कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले सारे रास्ते गाड़ियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 8 बजे के बाद लोग सिर्फ पैदल ही कनॉट प्लेस जा सकेंगे। अगर कोई 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस इलाके में जाना चाहता है तो उसे अपनी गाड़ी को पहले ही पार्क करना होगा। लेकिन अगर आप 8 बजे के पहले ही अपनी कार को कनॉट प्लेस पर ले जाकर पार्क कर दे तो उसे कोई रोक नहीं होगी।

इन रूट का ट्रैफिक डायवर्ट होगा
कनॉट प्लेस में केवल उन्हीं लोगों को अपनी गाड़ी लेकर जाने की इजाजत होगी, जिनके पास पहले से किसी रेस्टोरेंट की बुकिंग की डीटेल्स होंगी। प्राइवेट गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो ब्रिज, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग, गोल मार्केट, जीपीओ, पटेल चौक, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड, विंडसर प्लेस जैसी जगहों से ही डाइवर्ट कर दिया जाएगा। इनर और मिडिल सर्कल में भी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

इन रूट पर होगी चैकिंग
कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जैसी जगहों पर रात को 8-9 बजे के बाद गाड़ियों की एंट्री रोक दी जाएगी और ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा हौज खास, साकेत, वसंत कुंज, वसंत विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन, नेहरू प्लेस, सुभाष प्लेस, राजेंद्र प्लेस, पीतमपुरा, पटेल नगर, लक्ष्मी नगर, सफदरजंग एनक्लेव, एयरोसिटी, मुनिरका, जनकपुरी, द्वारका, लाजपत नगर, मयूर विहार, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर जैसे इलाकों के अलावा गाजियाबाद, गुड़गांव और नोएडा की बॉर्डर से सटे इलाकों में भी गाड़ियों की कड़ी चेकिंग की जाएगी। रात को इंडिया गेट के आउटर सर्कल पर भी ट्रैफिक की एंट्री रोकी जाएगी। इसके लिए तिलक मार्ग, मथुरा रोड, विंडसर प्लेस, जनपथ, अशोक रोड, पृथ्वीराज रोड, अकबर रोड पर बैरिकेड लगाकर वहीं से गाड़ियों को दूसरे रास्ते पर डाइवर्ट कर दिया जाएगा, ताकि लोग इंडिया गेट से जाने के बजाय दूसरे रास्तों से निकल जाए।
LOC के पास आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सेना ने निष्क्रिय की IED












Click it and Unblock the Notifications