लोकसभा चुनाव से पहले BJP, AIADMK और DMDK के बीच गठबंधन की कोशिश तेज
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही तमिलनाडु में तमाम राजनीतिक दलों ने गठबंधन की कोशिशें तेज करक दी है। खु एआईएडीएमके ने के ज्वाइंट को ऑर्डिनेटर ने इस बात की पुष्टि की है। एआईएडीएमके के को ऑर्डिनेटर और लोकसभा सांसद आर वैथिलिंगम ने इस बारे में बताया कि उनकी पार्टी भाजपा, डीएमके और पीएमके के साथ बातचीत कर रही है। इन तमाम राजनीतिक दलों के अलावा एआईएडीएमके अन्य स्थानीय छोटे दलों के साथ भी बातचीत कर रही है।

पार्टी के फैसले के साथ
एआईएडीएमके सांसद ने बताया कि उनकी पार्टी का नेतृत्व जो भी फैसला लेगा पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। मंगलवार को डीएमडीएक के डेप्युटि महाजसचिव एलके सतीश ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ संपर्क में है और साथ ही कुछ अन्य स्थानीय दलों से भी संपर्क में है लिहाजा आगामी चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर कुछ फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि सतीश डीएमडी के अध्यक्ष विजयकांत के साले हैं। विजयकांत का मौजूदा समय में अमेरिका में इलाज चल रहा है, वह जल्द ही भारत वापस आने वाले हैं।
आंतरिक कमेटी का गठन
जहां तक एआईएडीएमके की बात है तो पार्टी ने तीन सदस्यों की आंतरिक कमिटी का गठन किया है जोकि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रुपरेखा तैयार करेगी। वहीं डीएमके ने भी एक कमिटी का गठन किया है जोकि पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस डीएमके के साथ गठबंन कर सकती है। हालांकि सीटों के बंटवारे पर बात अभी साफ नहीं हुई है। वाइको के एमडीएमके और वीसीके, कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ भी चर्चा चल रही है, मना जा रहा है चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही इस गठबंधन का ऐलान किया जाएगा।
चल रही है चर्चा
सूत्रों की मानें तो एआईएडीएमके, भाजपा, डीएमडीके और पीएमके के बीच आधिकारिक रूप से गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी अपनी पहली यात्रा पर जाने वाले जिसे बढ़ाकर 1 मार्च कर दिया गया है। खुद वैथिलिंगम और सतीश ने इस बात की पुष्टि की है कि भाजपा के साथ उनकी बातचीत चल रही है और समय के साथ पीएम के दौरे पर इसपर मुहर लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications